फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Shot fired at medical store operator in Sonipat of Haryana

Firing In Sonipat: पहले मांगी दवा फिर मेडिकल स्टोर संचालक पर चलाई गोली, रैक के पीछे छिपकर बचाई जान

Fri, 10 Jun 2022 07:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 10 Jun 2022 07:45 PM IST
सार

राठधना रोड पर मेडिकल स्टोर संचालक ने दवाई के रैक के पीछे छिपकर जान बचाई। पहली गोली नहीं चलने पर दोबारा गोली डालकर चलाई गई। 

विज्ञापन
Shot fired at medical store operator in Sonipat of Haryana
पटेल नगर स्थित मेडिकल स्टोर पर घटना की जानकारी देता दुकानदार। गोली चलाता दिख रहा हमलावर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में राठधना रोड स्थित पटेल नगर में नकाबपोश युवक ने मेडिकल स्टोर संचालक पर गोली चला दी। मेडिकल स्टोर संचालक ने दवाई के रैक के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई। हमलावर ने पहले गैस की दवा मांगी फिर पिस्तौल निकालकर फायर कर दिया। पहली बार में गोली नहीं चलने से मेडिकल स्टोर संचालक ही जान बच गई। पुलिस ने हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हमलावर सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन


नरेंद्र नगर निवासी प्रवेश शर्मा ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि वह अपनी कॉलोनी के सामने राठधाना रोड पर पटेल नगर में 21 साल से गुडलक मेडिकल स्टोर चलाता है। उनके मेडिकल स्टोर में दिनेश, दीनदयाल, साहिल व दिनेश सैनी सेल्समैन का काम करते हैं। वह 8 जून को रात साढ़े 9 बजे अपनी दुकान पर मौजूद था। उसके साथ सेल्समैन दीनदयाल भी था। वह दुकान के अंदर पीछे की तरफ खड़ा होकर फोन पर बात कर रहा था।
विज्ञापन


उसी समय सेल्समैन लघुशंका के लिए दुकान से बाहर चला गया। सेल्समैन के जाने के बाद एक युवक मुंह पर परना (गमछा) बांधकर मेडिकल स्टोर के काउंटर पर आया। उसने उससे गैस की दवा मांगी और फिर अचानक बाहर चला गया। इसके बाद वह लौटकर आया और पिस्तौल निकालकर उस पर फायर करने लगा। गनीमत रही की कि गोली नहीं चली। आरोपी ने दोबारा अपनी पिस्तौल को लोड करके उस पर फायर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले वह डरकर दुकान के अंदर दवाई के रैक के पीछे छिप गया। गोली काउंटर के पास जाकर लगी। जिससे उसकी जान बच गई। गोली चलाने के बाद हमलावर फरार हो गया। घटना के बाद वह डर गया और दुकान बंद करके घर चला गया।

उसने 9 जून को अपने साथियों को मामले से अवगत कराया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत करने के लिए कहा। उसने बाद में मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

ग्राहक होने के कारण पहले वापस लौटा, फिर आकर चलाई गोली 
प्रवेश शर्मा ने बताया कि हमलावर पहले जब दुकान पर आया तो उस समय ग्राहक खड़े थे। वह दुकान के पिछले हिस्से में खड़ा था। इस दौरान युवक वापस चला गया। बाद में ग्राहकों के जाने के बाद वह लौटा और फिर गोली चलाने लगा। गोली नहीं चली तो दोबारा लोड कर गोली चला दी। 

न किसी से दुश्मनी न ही विवाद
मेडिकल स्टोर संचालक प्रवेश शर्मा ने बताया कि उसकी किसी से दुश्मनी नहीं है। इसके साथ ही किसी के साथ कोई विवाद तक नहीं है। न ही आरोपी ने किसी तरह के पैसों की मांग की। उसे समझ नहीं आया कि हमलावर ने उस पर गोली किस लिए चलाई है। 

सीसीटीवी में दिख रहा हमलावर  
प्रवेश शर्मा ने बताया कि दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में हमलावर दिख रहा है। हालांकि चेहरे पर परना होने के चलते वह पहचान में नहीं आ रहा है। पुलिस फुटेज के आधार पर हमलावर का पता लगा रही है। 

 

मेडिकल स्टोर संचालक ने अज्ञात हमलावर पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावर का पता लगाया जा रहा है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - इंस्पेक्टर सवित कुमार, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed