फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Scuffle with the team that went to remove the meter for not paying the electricity bill in Sonipat

सोनीपत: बिजली का बिल नहीं भरने पर निजी स्कूल का मीटर उतारने गई टीम से हाथापाई, स्कूटी तोड़ी

Fri, 28 Oct 2022 12:32 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 28 Oct 2022 12:32 AM IST
सार

टीम राजीव नगर में मीटर उतारने गई थी। लाइनमैन का आरोप है कि महिला, उसके बेटों व अन्य ने हाथापाई की और घटना का वीडियो बनाने पर मोबाइल छीनने का प्रयास किया। आरोपियों ने लाइनमैन की स्कूटी को क्षतिग्रस्त किया। उसने पड़ोसी के घर में घुसकर जान बचाई।

विज्ञापन
Scuffle with the team that went to remove the meter for not paying the electricity bill in Sonipat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के राजीव नगर स्थित निजी स्कूल में बिल नहीं भरने के चलते बिजली मीटर उतारने गई टीम के साथ हाथापाई करने व मोबाइल छीनने के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि बिजली कर्मियों की स्कूटी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुलिस ने लाइनमैन के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन

 

बिजली निगम में लाइनमैन के पद पर कार्यरत गांव बिधलान निवासी अजमेर ने सदर थाना पुलिस को बताया कि राजीव नगर स्थित एक निजी स्कूल का बिजली का बिल जमा नहीं कराया गया है। जिस पर वह साथी लाइनमैन अशोक, अनिल व राकेश के साथ मीटर उतारने गए थे। बुधवार शाम को जब वे मीटर उतारने लगे तो तभी स्कूल के अंदर से एक युवक आया और गाली-गलौज करते हुए मीटर उतारने से रोकते हुए गोली मारने की धमकी देने लगा।

विज्ञापन

 

इस पर लाइनमैन अनिल वीडियो बनाने लगा तो युवक ने उनका मोबाइल छीनने का प्रयास किया। साथ ही हाथापाई करने लगा। इसी बीच एक महिला व अन्य ईंट फेंकते हुए आए और हाथापाई करने लगे। एक युवक डंडा लेकर आ गया। जिस पर वह जान बचाने के लिए एक घर में घुस गए। उन्होंने मामले से एसडीओ को अवगत कराया। इसी बीच चारों ने उनकी स्कूटी को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उन्हें बचाकर घर से बाहर निकाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
महिला ने बिजली निगम की टीम के खिलाफ दी शिकायत 
वहीं दूसरे पक्ष से महिला ने बिजली निगम की टीम के खिलाफ अभद्रता की शिकायत दी है। महिला का आरोप है कि उनके साथ बिजली निगम कर्मियों ने गलत व्यवहार किया। पुलिस महिला की शिकायत की जांच कर रही है। 


बिजली निगम कर्मियों ने मीटर उतारने के दौरान हाथापाई करने, काम में बाधा पहुंचाने व स्कूटी तोड़ने का आरोप लगाया है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दूसरे पक्ष की महिला की तरफ से अभद्रता की शिकायत मिली है। जिसकी जांच की जा रही है। -इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed