{"_id":"58922d7c4f1c1b2f3de831b5","slug":"sandeep-murder-six-arrest-sonipat-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदीप हत्याकांड : पुलिस ने छह और आरोपियों को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदीप हत्याकांड : पुलिस ने छह और आरोपियों को दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
Updated Thu, 02 Feb 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार अाराेपी
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब बेचने को लेकर हुए झगड़े में नकलोई के युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने छह अन्य आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। वहीं मामले में पहले गिरफ्तार दो अन्य आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त हथियार व कार को बरामद कर लिया है। पुलिस अन्य की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
गांव नकलोई निवासी संदीप (32) की शनिवार अल सुबह हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या का कारण उसके चचेरे भाई तकदीर का गांव में शराब का ठेका चलाने वाले मंजीत व परमजीत के साथ हुआ झगड़ा बना था। तकदीर पर शराब ठेकेदार ने गांव में अवैध रूप से शराब बेचने का आरोप लगाया था। इसी को लेकर शुक्रवार को उनमें झगड़ा हुआ था। इसी झगड़े को लेकर रात को परमजीत पक्ष के लोग गांव नकलोई में पहुंचे थे। उनका तकदीर के परिवार से झगड़ा हुआ था, जिसमें तकदीर का बहनोई सफीदो निवासी सुरेंद्र व मतलौड़ा निवासी अनिल, चाचा सतपाल, मां कृष्णा व बहन सविता घायल हुए थे। हमले की सूचना पुलिस को दी गई थी। रात करीब ढाई बजे पुलिस के चार कर्मी भी मौके पर पहुंच गए थे। हमलावरों ने सिपाही संजीव की सर्विस रिवाल्वर भी छीन ली थी। इसी बीच तकदीर का चचेरा भाई संदीप बाहर आया था। उसने परमजीत को पहचान लिया था। इस पर हमलावरों ने उसे गोली मार दी थी। पुलिस ने मामले में तकदीर के पिता सतपाल के बयान गांव निरथान निवासी परमजीत व अमरजीत, रतनगढ़ निवासी आशू, तिहाड़ कलां निवासी रवींद्र के साथ अमित, सुमित, नितिन, मनोज बुखारा व पांच अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मामले में निरथान निवासी परमजीत व उसके साथी तिहाड़ कलां निवासी रवींद्र को काबू किया था। उनसे रिमांड अवधि के दौरान पुलिस ने हथियार, मोबाइल फोन व कार बरामद की।
ये चढ़े पुलिस के हत्थे
अब मामले में कार्रवाई करते हुए सदर थाना प्रभारी प्रहलाद की टीम ने रोहतक के गांव सांघी निवासी सूरज उर्फ कालू, भिवानी के गांव ढाणी केसला निवासी नवीन उर्फ कालू, गांव रतनगढ़ निवासी कुलदीप उर्फ काली, भिवानी के गांव अलकपुरा निवासी मनीष उर्फ कालिया, रतनगढ़ निवासी रोहित उर्फ जोनी व अमित को सोनीपत की राजीव कॉलोनी से काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
संदीप हत्याकांड में छह अन्य आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
-प्रहलाद सिंह, सदर थाना प्रभारी