Murder in Sonipat: बेटे की चाय की दुकान पर सेवानिवृत्त शिक्षक की हत्या, धारदार हथियार से किए पांच वार
सेवानिवृत्त शिक्षक गांव भैंसवाल में अड्डे पर बेटे की चाय की दुकान पर रात को रुके थे। रात को पिता के दुकान पर आने के बाद बेटा घर आ गया था। सुबह बेटा दुकान पर पहुंचा तो चारपाई पर खून से लथपथ पिता का शव मिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र के गांव भैंसवाल कलां में गांव के अड्डे पर स्थित बेटे की चाय की दुकान पर गए सेवानिवृत्त शिक्षक की धारदार हथियार से पांच वार कर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह बेटा दुकान पर पहुंचा तो उन्हें अपना पिता लहूलुहान हालत में मृत मिले। उन्होंने सदर थाना गोहाना पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल गोहाना में पोस्टमार्टम करवाया। परिवार ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव भैंसवाल कलां निवासी वेद सिंह (77) के गांव में आंवली मोड़ के निकट खेत हैं। खेत की जगह में रोड के साथ उन्होंने दुकान बना रखी है। वेद सिंह का बेटा नरेंद्र वहां पर चाय की दुकान चलाता है। नरेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह दिन में दुकान पर रहता था और रात को उसके पिता वेद सिंह दुकान पर आकर सो जाते थे। शनिवार रात को नरेंद्र घर चला गया था और उसके पिता दुकान पर सो गए थे।
वेद सिंह दुकान के सामने बरामदे में चारपाई डाल कर सो रहे थे। नरेंद्र रविवार सुबह पांच बजे दुकान पर पहुंचा तो उसके पिता लहूलुहान हालत में चारपाई पर मृत मिले। उनके सिर पर धारदार हथियार से वार किए गए थे। उनके शरीर पर पांच वार के निशान थे। पुलिस ने नागरिक अस्पताल गोहाना में शव का पोस्टमार्टम करवाया। परिजनों ने किसी पर हत्या का शक नहीं जताया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नरेंद्र के आने के कुछ देर बाद ही कर दी हत्या
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि नरेंद्र के घर जाने के कुछ देर बाद ही वेद सिंह की हत्या कर दी गई। पुलिस ने सुबूत जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को घटनास्थल पर बुलाकर निरीक्षण कराया है।
रात को चाय की दुकान के बाहर सो रहे सेवानिवृत्त शिक्षक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई है। परिजन किसी पर संदेह नहीं जता रहे हैं। बेटे की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। -इंस्पेक्टर कर्मजीत, थाना प्रभारी, सदर थाना गोहाना