फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Remand of Couple extended for three days in case of fraudulent selling of flats in Sonipat

धोखाधड़ी से फ्लैट बेचने का मामला: बैंक खातों की जानकारी जुटाने के लिए दंपती का रिमांड तीन दिन बढ़वाया

Mon, 24 Jan 2022 07:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुंडली, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुंडली, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 24 Jan 2022 07:55 PM IST
सार

बिल्डर कंपनी में धोखाधड़ी से फ्लैट बेचने का मामला में बैंक खातों की जानकारी जुटाने व साथियों की गिरफ्तारी के लिए दंपती का रिमांड तीन दिन बढ़वाया गया है। आरोपी दंपती फ्लैट बेचने के नाम पर 10 करोड़ की धोखाधड़ी कुबूल चुके हैं।

विज्ञापन
Remand of Couple extended for three days in case of fraudulent selling of flats in Sonipat
धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार आरोपी दंपती। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडली क्षेत्र में मैक्स हाईट्स ड्रीम होम बिल्डर कंपनी के फ्लैट को धोखाधड़ी से कई बार बेचने के आरोप में गिरफ्तार दंपती का रिमांड पुलिस ने तीन दिन बढ़वा लिया है। आरोपियों के करीब 14 बैंक खातों की जानकारी जुटाने के साथ ही अन्य आरोपियों का पता लगाने के लिए उनका रिमांड बढ़वाया गया है। आरोपी 10 करोड़ की धोखाधड़ी करना कुबूल कर चुके हैं। 

विज्ञापन


मैक्स हाईट्स ड्रीम होम में फ्लैट लेने वाले लोगों ने प्रदर्शन कर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। उनका आरोप था कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लिए फ्लैट में धोखाधड़ी कर एक प्लाट कई लोगों को बेचा गया है। इसके बाद जागी बिल्डर कंपनी के एआर अरुण राठी ने 18 जनवरी को अपनी कर्मी रश्मि पर आरोप लगाया था कि उसने अपने पति शैलेश, रिश्तेदार ज्योत्सना सिंह, दीपक, वैभव फूड्स, मनोज इंडस्ट्रीज के साथ मिलकर गड़बड़ी की है।
विज्ञापन


आरोप था कि उन्होंने जाली मोहर बनाकर व हस्ताक्षर कर लोगों के फ्लैट आगे भी बेच दिए। उन्होंने योजना के तहत 818 फ्लैट बनाए थे, जिनमें से 98 की गड़बड़ी सामने आ चुकी है। पुलिस ने मामले में आरोपी दिल्ली के उत्तम नगर की रश्मि व उसके पति शैलेश को गिरफ्तार कर पांच दिन के रिमांड पर लिया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी करीब 10 करोड़ की ठगी करने की बात कुबूल चुके हैं। पुलिस ने दोनों को सोमवार को फिर से अदालत में पेश किया, जहां उनका रिमांड तीन दिन बढ़वाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

खातों की जानकारी जुटाने के साथ अन्य आरोपियों का लगाया जाएगा पता

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी राहुल शर्मा ने मामले में डीएसपी वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर रखा है। टीम ने आरोपियों से पांच दिन के रिमांड के दौरान पता लगाया था कि उनके अलग-अलग बैंकों में करीब 14 खाते हैं। अब उन खातों की जानकारी जुटाई जाएगी। पता लगाया जाएगा कि उनसे कहां पैसे भेजे गए हैं। साथ ही मामले में फरार अन्य आरोपियों के बारे में भी पता लगाया जाएगा। 

बिल्डर कंपनी की तरफ से मुकदमा दर्ज कराने के बाद मामले में गिरफ्तार दंपती से कई जानकारी मिली है। अन्य सुबूत जुटाने व उनके बैंक खातों की डिटेल का पता करने के लिए उनका रिमांड तीन दिन बढ़वाया गया है। साथ ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है। -इंस्पेक्टर रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed