फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   rape

शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म

Sat, 29 Aug 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला राई
ब्यूरो/अमर उजाला राई Updated Sat, 29 Aug 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन

थाना राई के तहत एक कॉलोनी में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने अदालत के आदेश पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मूलरूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली युवती ने अदालत में इस्तगासा दायर करते हुए कहा कि वह एक निजी कंपनी में सुपरवाइजर की नौकरी करती है। उसके साथ ही कैलाश नाम का युवक भी उसके साथ काम करता है।
विज्ञापन


इसी के चलते वह उसके घर पर आने-जाने लगा और 2014 से उसने उसे शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाए। इसी दौरान वह उसे घुमाने के बहाने दूसरे प्रदेश ले गया। वहां पर भी कैलाश को शादी के लिए मगर वह टालमटोल करता रहा। जब ज्यादा दबाव डाला तो कैलाश ने उससे कोर्ट मैरिज करने का वादा किया और उससे कुछ रुपये भी इस बहाने ले लिए कि कोर्ट में शादी करने के लिए रुपये की जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर जब उसने रुपये देने के बाद उससे बात करनी तक बंद कर दी तो इसी के चलते उसने कैलाश के खिलाफ इस्तगासा डाला। अदालत के आदेश के चलते पुलिस ने युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed