फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rape convict gets 20 years in prison in Sonipat

Sonipat: किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कैद, 70 हजार रुपये जुर्माना लगाया

Fri, 25 Nov 2022 08:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 25 Nov 2022 08:19 PM IST
सार

दोषी ने पड़ोस में रहने वाली 14 साल की किशोरी से दुष्कर्म किया था। अदालत ने दोषी पर 70 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना राशि में से 50 हजार पीड़ित को देने का आदेश है।

विज्ञापन
Rape convict gets 20 years in prison in Sonipat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरुचि अतरेजा सिंह की अदालत ने पड़ोस की किशोरी को बहकाकर अपने घर ले जाने के बाद दुष्कर्म के दोषी को 20 साल कैद और 70 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना राशि में से 50 हजार रुपये पीड़ित को देने के आदेश दिए गए हैं। जुर्माना अदा न करने पर 17 माह अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी होगी।  

विज्ञापन


खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाले व्यक्ति ने 3 दिसंबर, 2020 को खरखौदा थाना पुलिस को बताया था कि 2 दिसंबर, 2020 की रात को वह अपने परिवार के साथ घर पर सो रहे थे। देर रात को उनकी पत्नी की आंख खुली तो देखा कि उनकी 14 वर्षीय बेटी घर में नहीं थी। उन्होंने आसपास तलाश की तो बेटी पड़ोस के ही राहुल के घर पर मिली।
विज्ञापन


पूछताछ करने पर बेटी ने बताया कि राहुल उसे बहका कर अपने साथ ले गया था, जिसके बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। व्यक्ति ने मामले की शिकायत खरखौदा थाना पुलिस को दी थी। पुलिस ने दुष्कर्म सहित एससी-एसटी एक्ट, 4 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले की जांच तत्कालीन डीएसपी खरखौदा डॉ. रवींद्र कुमार ने की थी। उनकी टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में सुनवाई करते हुए एएसजे सुरुचि अतरेजा सिंह की अदालत ने आरोपी को दोषी करार दिया। दोषी राहुल को अदालत ने 4 पॉक्सो एक्ट में 20 साल की कैद व 50 हजार रुपये जुर्माना, भादंसं की धारा 363 में पांच साल कैद व 10 हजार रुपये जुर्माना तथा 506 में दो साल कैद व 10 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। सभी सजा एक साथ चलेंगी। जुर्माना राशि में से 50 हजार रुपये पीड़ित को देने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed