{"_id":"58fb9dc34f1c1bb3748b47ed","slug":"rail-coach-factory-work-start-near-future-kausik","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल कोच फैक्ट्री का काम जल्द होगा शुरू : कौशिक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेल कोच फैक्ट्री का काम जल्द होगा शुरू : कौशिक
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत
Updated Sat, 22 Apr 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
एटलस रोड पर पत्रकारों से बातचीत करते सांसद रमेश कौशिक व अन्य भाजपा नेता।
- फोटो : amarujala beuro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि बड़ी के औद्योगिक क्षेत्र में प्रस्तावित रेल कोच फैक्ट्री का काम जल्द शुरू हो जाएगा। इसके लिए रेलवे को 175 एकड़ जमीन एचएसआईआईडीसी ने उपलब्ध कराई है। इस रेल कोच फैक्ट्री से सोनीपत की तस्वीर बदल जाएगी। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने राई हल्के में आकर केजीपी, केएमपी, जीटी रोड को 12 लेन का बनवाने की घोषणाएं की थीं, वह भी अगले एक साल में पूरी हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि जनता ने उनको सांसद बनाकर विकास करने का मौका दिया था, उसके तहत ही वह क्षेत्र में लगातार विकास करा रहे हैं। सांसद शनिवार को एटलस रोड पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
मेट्रो काम जल्द कराया जाएगा आरंभ
उन्होंने कहा कि जल्द ही सोनीपत-गोहाना-जींद रोड को फोर लेन करने का काम शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने सोनीपत-जींद रेलवे लाइन शुरू कराई तो शान-ए-पंजाब का सोनीपत स्टेशन पर ठहराव शुरू कराया। वहीं, कुंडली तक मेट्रो ट्रेन की मंजूरी दिलवाने की बात भी सांसद ने कही, जिसके लिए जल्द काम शुरू होगा। लोकसभा क्षेत्र मीडिया प्रभारी तरुण कुमार शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार विकास के कार्य करने में लगी है और जितने काम कांग्रेस सरकार ने पिछले 10 साल में नहीं कराए थे। उससे ज्यादा काम भाजपा सरकार ने केवल तीन साल में करा दिए हैं। उन्होंने उज्ज्वला योजना के तहत 13 हजार 156 को मुफ्त गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाने के साथ ही स्वच्छता अभियान के तहत हर घर में शौचालय बनवाए जाने की बात कही। इस दौरान विक्की भारद्वाज, रविंद्र दिलावर भी मौजूद रहे।
खजूर के पेड़ लगाने व सफाई ठेके की होगी जांच
सांसद रमेश कौशिक ने शनिवार को डीआरडीए हॉल में जिला विकास कॉर्डिनेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी की मीटिंग में विकास योजनाओं की समीक्षा की। नगर निगम में पाम की जगह खजूर के पेड़ लगाए जाने और उनके सूखने का और शहर में सफाई का ठेका 26 लाख की जगह 80 लाख में छोड़ने का मामला उनके सामने आया। इस पर सांसद ने दोनों ही मामलों में अधिकारियों से संबंधित फाइलों को मांगा है, जिससे उनको देखकर जांच शुरू कराई जा सके। सांसद ने कहा कि सीएम घोषणाओं के तहत सभी हलकों में एक माह के अंदर 200-200 करोड़ रुपये का बजट आना है, जिसके आते ही विकास कार्य ओर तेजी से शुरू हो जाएंगे। इस दौरान केंद्र की अन्य सभी योजनाओं की समीक्षा की गई।