फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Punjab businessman wife purse stolen while eating at Dhaba in Sonipat

Sonipat: ढाबा पर खाना खा रही पंजाब के कारोबारी की पत्नी का पर्स चोरी, आरोपी सीसीटीवी में कैद

Sat, 05 Aug 2023 12:19 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 05 Aug 2023 12:19 PM IST
सार

पंजाब के लुधियाना स्थित बसंत एंक्लेव, बाबा नंद सिंह नगर की मीनाक्षी अरोड़ा ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह अपने पति राजेश गर्ग व बेटी याना के साथ उत्तर प्रदेश के वृंदावन गई थी। वहां से शुक्रवार को उनका परिवार पंजाब के लिए चला था। वह देर शाम मुरथल स्थित सुखदेव ढाबा पर खाना खाने के लिए रुके थे।

विज्ञापन
Punjab businessman wife purse stolen while eating at Dhaba in Sonipat
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत में नेशनल हाईवे-44 पर मुरथल स्थित सुखदेव ढाबा खाने खाने रुकी पंजाब के कारोबारी की पत्नी का पर्स चोरी हो गया। उनके पर्स में हीरे की अंगूठी और इयररिंग्स के साथ नकदी और कागजात थे। उन्होंने खाना खाते हुए पर्स को पास की कुर्सी पर रखा था। पीडि़ता ने मामले की शिकायत मुरथल थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पर्स में थी हीरे की दो अंगूठी, हीरे के दो इयररिंग, एक हजार रुपये व कागजात
पंजाब के लुधियाना स्थित बसंत एंक्लेव, बाबा नंद सिंह नगर की मीनाक्षी अरोड़ा ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह अपने पति राजेश गर्ग व बेटी याना के साथ उत्तर प्रदेश के वृंदावन गई थी। वहां से शुक्रवार को उनका परिवार पंजाब के लिए चला था। वह देर शाम मुरथल स्थित सुखदेव ढाबा पर खाना खाने के लिए रुके थे। वह अंदर बैठकर खाना खाने लगे तो उन्होंने अपना पर्स साथ वाली कुर्सी पर रख दिया था। खाना खाने के बाद जब वह चलने लगे तो उनका पर्स कुर्सी पर नहीं मिला।
विज्ञापन


पंजाब के लुधियाना स्थित बाबा नंद सिंह नगर की मीनाक्षी ने दर्ज कराया मुकदमा
उन्होंने आसपास देखा, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। उनके पर्स में दो हीरे की अंगूठी, हीरे के दो इयररिंग , एक हजार रुपये, आधार कार्ड व कुछ कागजात और सामान था। उन्होंने मामले की सूचना मुरथल थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इसके लिए ढाबे पर लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed