प्रोफेसर खान भेजा जेल: अशोका यूनिवर्सिटी में नया विवाद, संस्थान में कंडोम वेंडिंग मशीन; रेणु भाटिया भड़कीं
अशोका यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को दो दिन के रिमांड के बाद मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने प्रोफेस अली खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की अगली सुनवाई 27 मई को होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत स्थित अशोका यूनिवर्सिटी के सहायक प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को ऑपरेशन सिंदूर और भारतीय सेना की महिला कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मंगलवार को पुलिस ने प्रोफेसर अली खान को अदालत में पेश किया। पुलिस ने पुलिस ने प्रोफेसर के सात दिन के अतिरिक्त रिमांड की मांग की थी, लेकिन अदालत ने उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया। मामले की अगली सुनवाई 27 मई को होगी।
वहीं अब इस मामले में नया विवाद भी शुरू हो गया है। हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने अशोका यूनिवर्सिटी में कंडोम वेंडिंग मशीन होने का सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी में सैनेटरी पैड की मशीन होनी चाहिए, लेकिन कंडोम वेंडिंग मशीन लगी होना शर्मनाक है। 17 साल के बच्चे वहां पढ़ते हैं और ऐसी मशीनें गलत संदेश देती हैं। भाटिया ने दावा किया कि उनके पास यूनिवर्सिटी की तरफ से लिखित में दी गई जानकारी है, जिसमें कंडोम मशीन की मौजूदगी की पुष्टि की गई है। हालांकि, यूनिवर्सिटी ने गर्भपात की गोलियों की मशीन होने से इनकार किया। भाटिया ने इस मामले में यूनिवर्सिटी के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।
प्रोफेसर अली खान के खिलाफ राई थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। पहला मामला गांव जठेड़ी के सरपंच की शिकायत पर दर्ज हुआ। दूसरा मामला हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया की शिकायत पर दर्ज किया गया, जिसमें सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी और आयोग के नोटिस की अवहेलना का आरोप है।
पुलिस ने प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को दिल्ली के ग्रेटर कैलाश से 18 मई को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के उन्हें दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई।
महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया की कड़ी प्रतिक्रिया
हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने प्रोफेसर की टिप्पणियों को महिलाओं और सेना के सम्मान के खिलाफ बताया। भाटिया ने कहा कि प्रोफेसर ने कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर अपमानजनक टिप्पणी की, जो देश की बेटियों का अपमान है। अनुच्छेद 19 अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता देता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि कोई भी कुछ भी कह सकता है।
पाकिस्तान के लिए जासूसी के मामलों में हुई गिरफ्तारियों पर कांग्रेस नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि ये बहुत गंभीर मामला है। इन मामलों की गहराई से जांच होनी चाहिए। जो दोषी है उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए और निर्दोष को बेवजह सजा न मिले। इसलिए इन मामलों की तह तक जांच होनी चाहिए, ताकि सही पता चले कि कौन हमारे देश के साथ गद्दारी कर रहा था। दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
#WATCH चंडीगढ़: पाकिस्तान के लिए जासूसी के मामलों में हुई गिरफ़्तारियों पर कांग्रेस नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "ये बहुत गंभीर मामला है, इसकी गहराई से जांच करनी चाहिए जिससे सही पता चले कि कौन हमारे देश के साथ गद्दारी कर रहा था। दोषियों को… pic.twitter.com/7hz7iD2T0h
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2025