{"_id":"603208a0651ac57070443152","slug":"prisoner-killed-in-sonipat-district-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : सोनीपत जिला कारागार में हुए झगड़े में कैदी की हत्या, अस्पताल में पहुंचा शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा : सोनीपत जिला कारागार में हुए झगड़े में कैदी की हत्या, अस्पताल में पहुंचा शव
Sun, 21 Feb 2021 12:46 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 21 Feb 2021 12:46 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत जिला कारागार में एक दिन पहले लाए गए गांव कासंडी के जगबीर की बैरक में गला दबाकर व चक्की में सिर मारकर हत्या कर दी गई। उसे 16 फरवरी को सीआईए की टीम ने अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया था। आरोपी ने खानपुर के सुधीर की हत्या का षड्यंत्र रचने की बात कबूल की थी। जिसके बाद उसे चार दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
आरोपी को शनिवार को रिमांड पूरा होने के बाद अदालत में पेश किया गया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। जसबीर ने वर्ष 2008 में जिला न्यायालय में पेशी के लिए आए गांव बुटाना के संजय की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसमें जगबीर को अदालत ने दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। वह उमकैद की सजा के दौरान पैरोल पर आने के बाद फरार हो गया था।
विज्ञापन
मामले को लेकर कारागार प्रशासन अभी कुछ कहने से बच रहा है। हत्या आरोपी के साथ बैरक में बंद बंदियों ने की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सोनीपत कारागार में हत्या की यह दूसरी वारदात है। इससे पहले वर्ष 2004 में जिला कारागार में बंद जस्सू की उस्तरे से गला काटकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन