फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Person died after being hit by train and young man died due to falling, accidents happened at different places

Sonipat: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति व गिरने से युवक की मौत, अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसे

Fri, 08 Sep 2023 03:11 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 08 Sep 2023 03:11 PM IST
सार

दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर सोनीपत से राठधना रेलवे स्टेशन के बीच शुक्रवार सुबह एक अप लाइन पर करीब 35 वर्षीय युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने घटनास्थल पर मौजूद व आसपास के लोगों से शव की पहचान करवाने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो पाई।

विज्ञापन
Person died after being hit by train and young man died due to falling, accidents happened at different places
सोनीपत जंक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत में अंबाला से दिल्ली रेलमार्ग पर सोनीपत से हरसाना के बीच पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं सोनीपत से राठधना के बीच चलती ट्रेन से गिरने के कारण एक युवक की मौत हो गई। दोनों हादसे अलग-अलग स्थानों पर हुए। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के नागरिक अस्पताल में भिजवाया। इनमें व्यक्ति के शव की पहचान हो गई है, जबकि युवक के शव की शनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


पहली घटना
अंबाला से दिल्ली रेलमार्ग पर वीरवार देर सायं सोनीपत से हरसाना स्टेशन के बीच दिल्ली की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव की पहचान के प्रयास किए, लेकिन पहचान नहीं हो पाई थी। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव विच्छेदन गृह में रखवा दिया था। शुक्रवार को शव की शनाख्त सोनीपत के नरेंद्र नगर निवासी सुधीर (47) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि शाम को सुधीर रेलवे लाइन पार कर रहा था कि तभी ट्रेन की चपेट में आ गया। जीआरपी से जांच अधिकारी परमिंदर ने परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


दूसरी घटना
दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर सोनीपत से राठधना रेलवे स्टेशन के बीच शुक्रवार सुबह एक अप लाइन पर करीब 35 वर्षीय युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने घटनास्थल पर मौजूद व आसपास के लोगों से शव की पहचान करवाने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया और पहचान के प्रयास तेज कर दिए। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक के शरीर पर काली टी-शर्ट व नीली जींस मिली है। घटनास्थल पर हालात देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत चलती ट्रेन से गिरने के कारण हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed