फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   parveen to cick to nine firing

प्रवीन को मारी गई थीं नौ गोलियां

Sat, 22 Apr 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत Updated Sat, 22 Apr 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
 parveen to cick to nine firing
Firing
गांव भैंसवाल कलां के प्रवीन को नौ गोलियां मारकर उसकी हत्या की गई थी। इसका खुलासा पोस्टमार्टम में हुआ है। पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया। पोस्टमार्टम के दौरान अस्पताल में पुलिस बल तैनात किया गया था। वहीं, पुलिस ने हमलावरों की तलाश में दबिश तेज कर दी है।
विज्ञापन

वीरवार को गांव भैंसवाल कलां में आधा दर्जन से ज्यादा हमलावरों ने युवक प्रवीन की हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में तीन टीमों का गठन किया है। डीएसपी राजीव देशवाल ने बताया कि उनके अलावा सदर थाना प्रभारी फूलकवार व एसआईटी इंचार्ज राजीव के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया है। तीनों टीमें अपने-अपने स्तर पर मामले की जांच में जुटी हुई हैं। तीनों टीमों ने एक दर्जन ठिकानों पर छापामारी की है। पुलिस का मानना है कि हत्याकांड के तार गांव से जरूर जुडे़ हैं। गांव का कोई व्यक्ति हमलावरों से मिला हो सकता है। फिलहाल इस मामले में कई पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


रोहतक कोर्ट कांड से जुड़े हो सकते हैं तार
प्रवीन की हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस एक साथ कई पहलुओं पर काम कर रही है। पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास भी कर रहा है कि कहीं प्रवीन की हत्या के तार रोहतक में कोर्ट परिसर में हुई फायरिंग से तो नहीं जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के गांव पर पुलिस की पैनी नजर
पुलिस की भैंसवाल कलां के आसपास के गांवों पर भी पैनी नजर है। पुलिस का मानना है कि भैंसवाल कलां के अलावा हमलावर आसपास के गांवों के भी हो सकते हैं। इन गांवों के आपराधिक प्रवृति के लोगों की कुंडली तैयार की जा रही है, ताकि उनसे पूछताछ की जा सके।


मोबाइल फोन हो सकते हैं मददगार
पुलिस के लिए मोबाइल फोन मददगार साबित हो सकते हैं। हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पुलिस आसपास के टावरों का भी डाटा तैयार करा रही है। इस दौरान होने वाले फोन कॉल्स को भी खंगाला जाएगा। पुलिस के आईटी विभाग को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed