{"_id":"c6832c461b6a68f203516da2b325a6cc","slug":"parents-leave-girl-child-in-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में छह माह की बच्ची को छोड़ फरार हुए माता-पिता ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन में छह माह की बच्ची को छोड़ फरार हुए माता-पिता
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
Updated Tue, 01 Sep 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत रेलवे स्टेशन पर कलियुगी मां-बाप 6 महीने की बच्ची को ट्रेन में छोड़कर फरार हो गए। रेलयात्रियों ने मामले की सूचना थाना जीआरपी को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया और यात्रियों ने बच्ची को पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने अस्पताल में बच्ची का मेडिकल कराया और उसके बाद उसे बालग्राम अनाथालय राई भेज दिया।
विज्ञापन
सोनीपत रेलवे स्टेशन पर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां रात लगभग 2.30 बजे दिल्ली से कुरुक्षेत्र जा रही ट्रेन (64463) में कलियुगी मां-बाप अपनी 6 महीने की बच्ची को छोड़कर फरार हो गए। जिसके बाद यात्रियों ने सोनीपत रेलवे पुलिस को सूचना दी कि ट्रेन में एक 6 महीने की बच्ची अकेली सीट पर है और रो रही है।
विज्ञापन
उसके मां-बाप छोड़कर फरार हो गए हैं। सूचना पर ट्रेन में मौजूद एएसआई महावीर और चुन्नीलाल मौके पर पहुंचे और बच्ची को बरामद कर लिया। इसके बाद बच्ची को सोनीपत के रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस टीम को सौंप दिया। मेडिकल के दौरान बच्ची को स्वस्थ पाया गया।
विज्ञापन
बच्ची को मेडिकल के बाद अनाथालय भेज दिया गया। पुलिस ने बच्ची के मां-बाप को ढूंढने के लिए प्रयास शुरु कर दिये जिसके लिए रेल यात्रियों से भी बातचीत की जा रही है। -अमन सिंह, थाना प्रभारी, जीआरपी