फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Paper solver gang gangster hacked the screens of two thousand computers in 19 labs and solved the papers

पेपर सॉल्वर गैंग: सरगना ने 19 लैब में दो हजार कंप्यूटर की स्क्रीन हैक कर सॉल्व कराए पेपर

Thu, 23 Dec 2021 12:30 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 23 Dec 2021 12:30 AM IST
सार

एसटीएफ ने सभी लैब में जांच कर कंप्यूटर चिन्हित किए हैं। सरगना ने कहा कि पूरी आईटी सेल बना रखी थी। इसमें करीब 20 सदस्य थे। परिचितों व रिश्तेदारों की नौकरी लगवाने के लिए भी सरगना ने पेपर सॉल्व कराने की बात कुबूली।

विज्ञापन
Paper solver gang gangster hacked the screens of two thousand computers in 19 labs and solved the papers
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पेपर सॉल्वर गैंग के सरगना से रिमांड के दौरान पूछताछ में एसटीएफ ने दो हजार कंप्यूटर चिन्हित किए हैं जिन्हें हैक कर पेपर सॉल्व कराए गए थे। अब टीम उन सभी कंप्यूटर की साइबर टीम से जांच करवाएगी। इतना ही नहीं आरोपी ने कुबूला है कि उसने कंप्यूटर हैक करने के लिए अलग से आईटी सेल बना रखी थी। रिमांड पूरा होने पर आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


एसटीएफ सोनीपत ने पेपर सॉल्वर गैंग के सरगना गांव शामड़ी निवासी रोबिन को गिरफ्तार कर सात दिन के रिमांड पर लिया था। दिल्ली पुलिस में सिपाही रोबिन आठ साल से पेपर सॉल्वर गैंग चला रहा है। वह ऑनलाइन परीक्षा में किराये पर लैब लेकर कंप्यूटर स्क्रीन हैक कर गड़बड़झाला करता था।
विज्ञापन


आरोपी ने एसटीएफ बताया है कि उसने 19 लैब में करीब दो हजार कंप्यूटर स्थापित कर रखे थे। जिनसे वह पेपर सॉल्व कराता था। पुलिस ने सभी कंप्यूटर चिन्हित कर लिए हैं। अब उनकी साइबर टीम से जांच कराकर सुबूत जुटाए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कंप्यूटर हैक करने को बना रखी थी आईटी सेल

आरोपी ने एसटीएफ की पूछताछ में बताया है कि उसने कंप्यूटर हैक करने के लिए आईटी सेल बना रखी थी। जिसमें करीब 20 आईटी एक्सपर्ट शामिल किए गए थे। वह तुरंत स्क्रीन को हैक कर पेपर करा देते थे। आईटी सेल के सभी सदस्य कंप्यूटर हैक करने में पूर तरह माहिर थे। 

रिश्तेदारों व परिचितों के भी पेपर सॉल्व कराए

एसटीएफ की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी रोबिन ने अपने रिश्तेदारों व परिचितों के भी पेपर सॉल्व कराए हैं। उसने कई के नाम भी एसटीएफ को बताए हैं। अब एसटीएफ उनका पता लगाकर पूछताछ करेगी। 
 

जेईई मेंस में 250 के पेपर सॉल्व कराने की बात कुबूली

एसटीएफ की पूछताछ में सॉल्वर गैंग के सरगना रोबिन ने पिछले दिनों हुए जेईई मेंस के पेपर में 250 छात्रों का पेपर सॉल्व कराने की बात कुबूल की है। जिनके बारे में आरोपी ने एसटीएफ को जानकारी दी है। पुलिस अब उनके बारे में पता लगाएगी।

गैंग सरगना की निशानदेही पर पेपर हैक करने में प्रयुक्त किए गए करीब दो हजार कंप्यूटर चिन्हित किए गए हैं। अब उनके बारे में गहनता से जांच के लिए साइबर की मदद ली जाएगी। साथ ही सामने आया है कि आरोपी ने परिचितों व रिश्तेदारों के भी पेपर सॉल्व कराए हैं। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।  - इंस्पेक्टर सतीश देशवाल, प्रभारी, एसटीएफ, सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed