{"_id":"585aca5f4f1c1b774fe3acc8","slug":"panchayat-protest-on-rohtak-bypaas-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत ने रोहतक बाईपास पर दो घंटे का सांकेतिक धरना दिया, की नारेबाजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचायत ने रोहतक बाईपास पर दो घंटे का सांकेतिक धरना दिया, की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो गोहाना।
Updated Thu, 22 Dec 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
मौके पर तैनात की गई पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय महाविद्यालय गोहाना की नाबालिग छात्रा के अपहरण, दुष्कर्म व हत्याकांड के मामले पंचायत ने पुलिस को एक बार फिर चार दिन की मोहलत देते हुए अब कोर्ट काम्पलेक्स में प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई है। पंचायत में उपस्थित सदस्यों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने व छात्रा के शव को बरामद करनेे की मांग की है। साथ ही नकारात्मक भूमिका निभाने वाले पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पंचायत ने रोहतक बाईपास पर दो घंटे का सांकेतिक धरना दिया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष मौजूद रहे।
बुधवार को गांव भंडेरी समेत आसपास के विभिन्न गांवों के सैकड़ों लोग रोहतक रोड बाईपास पर पहुंचे और पुलिस व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नरवाल खाप के प्रधान भलेराम नरवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस धरना प्रदर्शन में उपस्थित लोगों ने इस मामले में पुलिस पर ढिलाई बरतने व मुख्य आरोपी को पकड़ने के बाद भी छोड़ने के कारण पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया।
पहलवान धर्मवीर गौड़ ने चेतावनी दी कि इस मामलेे में शांत नहीं रहेंगे। बेशक वह भाजपा के साथ हैं, लेकिन इस मामले में वह पंचायत व समाज के साथ हैं। इनेलो नेता डॉ. केसी बांगड़ ने कहा कि प्रशासन इस मामले में ढिलाई बरत रही है। इस मौके पर आहुलाना बारहा के प्रधान मलिक राज मलिक, विकास नरवाल, इंदूराज नरवाल, कुलदीप गंगाना व कुलदीप कौशिक के अलावा डॉ. सनीता त्यागी, बीरमति, रेखा, शांती, रीतू, अंगूरी, दर्शना व भतेरी आदि महिलाएं भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन की चेतावनी
पंचायत ने एसडीएम अजय कुमार व डीएसपी राजीव देशवाल को चेतावनी दी है कि चार दिन में यदि मुख्य आरोपी विक्रम गिरफ्तार नहीं किया गया या फिर छात्रा का शव बरामद नहीं किया गया तो एसडीएम कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा तथा पंचायत मौके पर कोई अन्य कठोर फैसला भी ले सकती है।
एसएचओ को भी जांच में शामिल करेंगे
डीएसपी राजीव देशवाल ने पंचायत को आश्वासन दिया कि बरोदा थाना के पूर्व प्रभारी धीरज के खिलाफ विभागीय जांच की जा रही है। उसे इस मामले में पूछताछ में भी शामिल किया जाएगा। इसके अलावा सरकार उसे पहले ही निलंबित कर चुकी है। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी के अलावा इस मामले जांच के दौरान जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, सभी को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य आरोपी खानपुर कलां निवासी विक्रम को भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसकी गिरफ्तारी के बाद पूरा मामला सामने आ जाएगा कि बरोदा थाना के एसएचओ रहे धीरज का इसमें कितना हाथ है।
साल्हावास में मिला शव छात्रा से मेल खाता है
डीएसपी राजीव देशवाल ने कहा कि अब तक पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में छात्रा का परिवार पूरे मामले में साथ रहा है। जहां तक छात्रा की मौत की बात है तो होटल के कारिंदों व होटल संचालक ने इसकी पुष्टि की है। साल्हावास में पुलिस को एक लावारिस शव मिला था, जो इस छात्रा से मेल खाता है। इसके लिए डीएनए टेस्ट कराया जा रहा है। उसकी रिपोर्ट आने में कुछ समय लगता है।
धरना-प्रदर्शन की चेतावनी पर तैनात थी पुलिस
प्रशासन ने पंचायत के धरने प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस बल का बंदोबस्त किया था। प्रशासन को गुप्तचर विभाग ने सूचना दी थी कि पंचायत रोहतक-पानीपत हाईवे जाम कर सकती है। इसके लिए प्रशासन ने पहले से ही तैयारी कर ली थी। हालांकि पंचायत की ओर से ऐसा कोई प्रयास नहीं किया गया। प्रशासन ने भारी संख्या में आई महिलाओं के लिए महिला पुलिस कर्मचारी भी तैनात कर रखी थीं।