फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   packets stolen from courier company worker bike in Sonipat, police investigating CCTV

Sonipat: कुरियर कंपनी कर्मी की बाइक से 90 पैकेट चोरी, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 15 Jun 2023 11:09 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 15 Jun 2023 11:09 AM IST
सार

सोनीपत के शास्त्री कॉलोनी निवासी विजय ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह कुरियर कंपनी में काम करते हैं। कंपनी का कार्यालय सोनीपत के सिद्धार्थ नगर में है। वह अपने कार्यालय से कुरियर आपूर्ति के पैकेट लेकर वितरित करने के लिए निकले थे। वह सेक्टर-14 में एक घर में कुरियर देने चले गए।

विज्ञापन
packets stolen from courier company worker bike in Sonipat, police investigating CCTV
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के सेक्टर-14 में कुरियर देने गए युवक की बाइक से चोर 90 पैकेट से भरे दो बैग चोरी कर भाग गया। कुरियर कंपनी कर्मी एक घर में कुरियर देने गए थे। वापस लौटे तो बैग चोरी होने का पता चला। उनके बैग में 90 पैकेट रखे थे। आसपास तलाश करने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पास में लगे सीसीटीवी में बाइक से दोनों बैग उतारकर एक युवक पैदल जाता दिख रहा है। कुछ दूर जाकर वह अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर भाग गया।

विज्ञापन


शास्त्री कॉलोनी निवासी कुरियर कंपनी के कर्मी ने दर्ज कराया मुकदमा
शास्त्री कॉलोनी निवासी विजय ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह कुरियर कंपनी में काम करते हैं। कंपनी का कार्यालय सोनीपत के सिद्धार्थ नगर में है। वह अपने कार्यालय से कुरियर आपूर्ति के पैकेट लेकर वितरित करने के लिए निकले थे। वह सेक्टर-14 में एक घर में कुरियर देने चले गए। इस दौरान उनकी बाइक पर दो बैग रखे थे। वह कुछ कुरियर देकर वापस लौटे तो उनकी बाइक से दोनों बैग चोरी मिले। उन्होंने आसपास पता किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


सेक्टर-14 में कुरियर देने गए तो बाइक से चोरी हो गए दो बैग में भरे 90 पैकेट
उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले तो एक युवक उनकी बाइक से दोनों बैग को उतारकर पैदल जाता दिखाई दिया। भीड़भाड़ के बीच से कुछ दूर तक पैदल ही जाता है। उसके बाद वह अपने साथी की बाइक पर बैठकर भाग जाता है। पुलिस उनकी बाइक के नंबर का पता लगा रही है। पीडि़त ने बताया कि उनके दोनों बैग में 90 पैकेट थे। उन्हें चोर उठा ले गए। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम चोर के बारे में पता लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed