{"_id":"615aa0428ebc3e09df2368e5","slug":"one-girl-died-in-accident-at-sonipat-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में हादसा: स्कूल जा रहीं छात्राओं को केएमपी पर वाहन ने कुचला, एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपत में हादसा: स्कूल जा रहीं छात्राओं को केएमपी पर वाहन ने कुचला, एक की मौत, दो घायल
Mon, 04 Oct 2021 12:03 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:03 PM IST
सार
केएमपी एक्सप्रेस-वे के पुल के नीचे पानी भरा था। इस पर छात्राएं केएमपी एक्सप्रेस-वे को ऊपर से चढ़कर पार कर रही थी। इसी दौरान तेज गति से आ रहे वाहन की चपेट में आने से तीन छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई,जबकि एक छात्रा बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन
सोनीपत में हादसे में घायल छात्रा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के खरखौदा में तुर्कपुर गांव से मंडोरी गांव स्थित स्कूल में पढ़ने जा रही छात्राओं को रास्ते में एक वाहन ने कुचल दिया। हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई वहीं दो गंभीर रूप से घायल हैं।। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - हरियाणा : मनोहर के विवादित बयान पर बवाल, आक्रामक हुआ विपक्ष, बैकफुट पर सरकार
विज्ञापन
हादसा सोमवार सुबह उस दौरान हुआ जब चार छात्राएं तुर्कपुर से मंडोरी स्थित स्कूल जा रही थी। बीच में पड़ने वाले केएमपी एक्सप्रेस-वे के पुल के नीचे पानी भरा था। इस पर छात्राएं केएमपी एक्सप्रेस-वे को ऊपर से चढ़कर पार कर रही थी। इसी दौरान तेज गति से आ रहे वाहन की चपेट में आने से तीन छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई,जबकि एक छात्रा बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन
हादसे में आठवीं कक्षा की छात्रा मानसी की मौत हो गई, जबकि दो सगी बहनें शिक्षा व दीक्षा घायल हो गईं, उनकी छोटी बहन इस दौरान बाल-बाल बच गई। गंभीर रूप से घायलों को सिविल अस्पताल सोनीपत में भर्ती करवाया गया। जहां से शिक्षा को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।