फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nurse strangled to death at Railway Park in Sonipat, Purse and mobile found with woman

Sonipat: रेलवे पार्क में नर्स की गला दबाकर हत्या; महिला के पास पर्स व मोबाइल मिला, आधार कार्ड से हुई पहचान

Wed, 14 Feb 2024 11:13 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 14 Feb 2024 11:13 AM IST
सार

सोनीपत में दिल्ली के शाहदरा स्थित मोहल्ला क्लीनिक में बतौर नर्स कार्यरत का शव मिला है। महिला के पास उनका मोबाइल व पर्स भी पड़ा मिला है। पुलिस मामले में अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही है।

विज्ञापन
Nurse strangled to death at Railway Park in Sonipat, Purse and mobile found with woman
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत में सारंग रोड स्थित रेलवे पार्क में नर्स की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। महिला का शव मिलने की सूचना के बाद सिविल लाइन थाना व राजकीय रेलवे थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पार्क राजकीय रेलवे थाना पुलिस के क्षेत्र में होने के चलते मामले की जांच रेलवे पुलिस करेगी। महिला का गले में बंधे शॉल से ही गला दबाने का अंदेशा है। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला के परिजनों को बुलाया गया है।

विज्ञापन


कामी रोड की रहने वाली निशा दिल्ली के शाहदरा स्थित मोहल्ला क्लीनिक में बतौर नर्स कार्यरत थी। बुधवार सुबह करीब आठ बजे सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे पार्क में महिला का शव पड़ा है। जिस पर टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल राजकीय रेलवे थाना पुलिस का होने के चलते रेलवे पुलिस को बुलाया गया। जिस पर रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। महिला के पास उनका मोबाइल व पर्स भी पड़ा मिला है।
विज्ञापन


पर्स में मिले आधार कार्ड से महिला की पहचान हो सकी। महिला के परिजनों को मामले से अवगत कराया गया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। रेलवे पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में महिला की गला दबाकर हत्या किए जाने का अंदेशा है। हालांकि पूरी स्थिति पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले में अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed