फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Murder of young farmer in Sonipat month ago, he had an argument with three people over water

सोनीपत में युवा किसान की हत्या: एक माह पहले पानी को लेकर तीन लोगों से हुई थी कहासुनी, आरोपियों ने गला दबाया

Tue, 09 Dec 2025 09:50 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 09 Dec 2025 09:50 AM IST
सार

मृतक के पिता सतपाल ने बताया कि करीब एक महीना पहले पानी के बंटवारे को लेकर गांव के ही तीन लोगों से प्रदीप की कहासुनी हुई थी। उस घटना के बाद से रंजिश चल रही थी। परिजनों ने उसी पुरानी रंजिश में प्रदीप की हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Murder of young farmer in Sonipat month ago, he had an argument with three people over water
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरोदा थाना क्षेत्र के गांव राणा खेड़ी में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवा किसान की खेत में गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान प्रदीप (उम्र करीब 28 वर्ष) पुत्र सतपाल निवासी राणा खेड़ी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार प्रदीप रविवार देर रात बरसीम (चारा) की रखवाली करने खेत पर गया था। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा तो उसका छोटा भाई उसे तलाश करने खेत पहुंचा। वहां का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। प्रदीप खेत में मृत पड़ा था। उसके गले और अंगूठे पर गहरे निशान मिले, जिससे प्रतीत होता है कि किसी ने उसका गला दबाकर और हाथ बांधकर हत्या की है।
विज्ञापन


मृतक के पिता सतपाल ने बताया कि करीब एक महीना पहले पानी के बंटवारे को लेकर गांव के ही तीन लोगों से प्रदीप की कहासुनी हुई थी। उस घटना के बाद से रंजिश चल रही थी। परिजनों ने उसी पुरानी रंजिश में प्रदीप की हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही बरोदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed