{"_id":"64a2530887fe2808f40e7e46","slug":"murder-of-elderly-man-sleeping-in-street-in-sonipat-incident-was-carried-out-by-attacking-with-sharp-weapon-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: गली में सो रहे बुजुर्ग की हत्या, धारदार हथियार से हमला कर वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: गली में सो रहे बुजुर्ग की हत्या, धारदार हथियार से हमला कर वारदात को दिया अंजाम
Mon, 03 Jul 2023 10:42 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 03 Jul 2023 10:42 AM IST
सार
सोनीपत के गांव शामड़ी बुरान निवासी सुभाष ने रविवार रात को खाना खाया था। खाना खाने के बाद वह रोजाना की तरह घर के बाहर गली में चारपाई डालकर उस पर सो गए। उनके बेटे गिरीराज का कहना है कि उनके पिता रात को साढ़े 12 बजे पानी पीने के लिए उठे थे। उसके बाद वह फिर से बाहर जाकर सो गए थे।
विज्ञापन
मृतक और परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के गांव शामड़ी बुरान में रात को गली में चारपाई पर सो रहे बुजुर्ग की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। सुबह पड़ोसी ने बुजुर्ग को लहूलूहान देखकर उनके परिजनों को अवगत कराया। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद सदर थाना गोहाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया है। पुलिस आसपास सबूत जुटा रही है।
विज्ञापन
गांव शामड़ी निवासी सुभाष को चारपाई पर मृत देख पड़ोसी ने परिजनों को दी सूचना
गांव शामड़ी बुरान निवासी सुभाष (60) ने रविवार रात को खाना खाया था। खाना खाने के बाद वह रोजाना की तरह घर के बाहर गली में चारपाई डालकर उस पर सो गए। उनके बेटे गिरीराज का कहना है कि उनके पिता रात को साढ़े 12 बजे पानी पीने के लिए उठे थे। उसके बाद वह फिर से बाहर जाकर सो गए थे। सुबह उनके पड़ोसी गौरव ने घर आकर बताया कि तुम्हारे पिता की गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
वह बाहर भागे तो पिता का शव चारपाई पर पड़ा था। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। सदर थाना प्रभारी वजीर सिंह रेडू ने अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया है। परिजनों ने फिलहाल किसी पर संदेह जाहिर नहीं किया है। साथ ही किसी से रंजिश नहीं होने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी के अनुसार
गांव शामड़ी बुरान में बुजुर्ग की हत्या की सूचना मिली थी। जिसकी जांच की जा रही है। परिजनों के बयान लेकर कार्रवाई की जाएगी। -इंस्पेक्टर वजीर सिंह, थाना प्रभारी सदर गोहाना।