फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mother and son died after Bike collided with tree in Sonipat

Sonipat Accident: पेड़ से टकराई बाइक, तीज पर रिश्तेदारी से लौट रहे मां-बेटे की मौत

Mon, 01 Aug 2022 12:09 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 01 Aug 2022 12:09 PM IST
सार

टक्कर इतनी तेज थी कि सूरज व उसकी मां संतोष बाइक सहित पानी से भरे धान के खेत में जा गिरे। रात का समय होने के कारण किसी ने उन्हें नहीं देखा। सोमवार की सुबह राहगीरों को दोनों के शव खेत में पड़े मिले ।

विज्ञापन
Mother and son died after Bike collided with tree in Sonipat
सोनीपत में हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सोनीपत के गांव उमेदगढ़ के पास देर रात संतुलन बिगड़ने से एक बाइक सड़क किनारे के पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार मां–बेटा घायल होकर साथ लगते धान के खेत में जा गिरे और वहीं पर उनकी मौत हो गई। सोमवार सुबह राहगीरों ने शव खेत में पड़े देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। 

विज्ञापन


गांव देवडू निवासी सूरज व उनकी मां संतोष गांव पबनेरा में अपने रिश्तेदार रमेश के पास तीज के अवसर पर उनसे मिलने के लिए गए थे। जब वह देर रात अपने गांव देवडू वापस लौट रहे थे, तो उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इससे उनकी बाइक सड़क के साथ खड़े पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज थी कि सूरज व उसकी मां संतोष बाइक सहित पानी से भरे धान के खेत में जा गिरे। रात का समय होने के कारण किसी ने उन्हें नहीं देखा। सोमवार की सुबह राहगीरों को दोनों के शव खेत में पड़े मिले । पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया और कार्रवाई शुरू कर दी। घटना से ग्रामीणों और रिश्तेदारों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed