{"_id":"6461d53f8451c6908503e185","slug":"missing-pregnant-woman-with-two-daughters-woman-husband-accused-unknown-person-of-taking-her-hostage-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बेटियों संग लापता हुई गर्भवती: महिला के पति ने अज्ञात पर लगाया बंधक बनाने का आरोप, सोनीपत में केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दो बेटियों संग लापता हुई गर्भवती: महिला के पति ने अज्ञात पर लगाया बंधक बनाने का आरोप, सोनीपत में केस दर्ज
Mon, 15 May 2023 12:17 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 15 May 2023 12:17 PM IST
सार
सोनीपत के बरोदा थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी शादी छह साल पहले झज्जर जिले के गांव में हुई थी। उनकी शादी के बाद उन्हें पत्नी से साढ़े चार व साढ़े तीन की साल दो बेटियां है। उनकी 25 वर्षीय पत्नी अब फिर से गर्भवती है। उन्होंने बताया वह 13 मई को घर से बाहर थे।
विज्ञापन
थाना बरोदा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनीपत के गोहाना के बरोदा थाना क्षेत्र स्थित गांव से एक गर्भवती अपनी दो बेटियों के साथ संदिग्ध अवस्था में लापता हो गई। महिला के पति घर पहुंचे तो बेटियों व पत्नी का नहीं पाकर उनकी तलाश की। कोई सुराग नहीं लगने पर मामले की शिकायत बरोदा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ बंधक बनाकर रखने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
महिला साढ़े तीन व साढ़े चार साल की बेटियों संग है लापता, सात साल पहले हुई थी शादी
बरोदा थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी शादी छह साल पहले झज्जर जिले के गांव में हुई थी। उनकी शादी के बाद उन्हें पत्नी से साढ़े चार व साढ़े तीन की साल दो बेटियां है। उनकी 25 वर्षीय पत्नी अब फिर से गर्भवती है। उन्होंने बताया वह 13 मई को घर से बाहर थे। इसी दौरान उनकी पत्नी दोनों बेटियों के साथ संदिग्ध अवस्था में लापता हो गई।
विज्ञापन
घर पर तीनों को न पाकर उन्होंने तलाश शुरू की। ससुराल व अन्य रिश्तेदारियों में भी पता लगाया। उसके बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका। जिस उन्होंने बरोदा थाना की भैंसवान खुर्द चौकी पुलिस का शिकायत दी। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम महिला व उनकी बच्चियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन