{"_id":"6317808e8c97ca01c04787fd","slug":"married-woman-commits-suicide-in-sonipat-of-haryana-due-to-dowry-harassment","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: दहेज प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने वीडियो बना मामा के पास भेजा, की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: दहेज प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने वीडियो बना मामा के पास भेजा, की आत्महत्या
Tue, 06 Sep 2022 10:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 06 Sep 2022 10:48 PM IST
सार
विवाहिता ने अपने ऊपर किए गए अत्याचार को लेकर वीडियो बनाया था। मृतका के पिता की शिकायत पर पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
वीडियो में रोती दिखाई दे रही विवाहिता तनुजा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत के गांव जुआं में ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने घर में फंदा लगाने से पहले अपना वीडियो बनाकर मामा के मोबाइल फोन भी भेज दिया। जिसमें वह रोते हुए ससुराल पक्ष के अत्याचार की जानकारी दे रही है। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गांव ठरू निवासी बिजेंद्र सिंह ने मोहाना थाना पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी छोटी बेटी तनुजा की शादी 24 मार्च को जुआं के रहने वाले अमरजीत के साथ की थी। शादी में क्षमता के अनुसार उपहार भी दिए थे। इसके बावजूद अमरजीत और उसके माता-पिता व बहन उसकी बेटी तनुजा को परेशान करने लगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : SYL: सीएम मनोहर लाल बोले- अपने हक का पानी लेकर रहेंगे, हुड्डा ने कहा- अवमानना का केस दायर करे सरकार
विज्ञापन
वह कम दहेज लाने की बात कहकर उसका उत्पीड़न करते थे। तनुजा की पिटाई की जाती थी। उसके साथ बदतर व्यवहार किया जाता था। तनुजा ने इसकी कई बार शिकायत की, लेकिन उन्होंने अमरजीत को समझाकर बेटी का घर बसाने का प्रयास किया। इसके बावजूद अमरजीत के परिवार ने अत्याचार कम नहीं किए। तनुजा ने अपने ऊपर हुए अत्याचार की वीडियो बनाई और उसको अपने मामा को भेज दी।
उसके बाद चुनरी से फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पाकर वह जुआं में पहुंचे तो वहां तनुजा का शव फर्श पर पड़ा था। चुनरी पास में मेज पर रखी थी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तनुजा के पति अमरजीत, ससुर जयसिंह, सास व ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। तनुजा ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाई है। जिसमें वह बिलखते हुए दिखाई दे रही है। वह ससुराल पक्ष पर लगातार आरोप लगा रही है। साथ ही उनकी प्रताड़ना से तंग आकर जान देने की बात कह रही है। उसने वीडियो को अपने मामा के मोबाइल नंबर पर भेज रखा है।