{"_id":"63cd0deb7507cc768f70f99e","slug":"man-murdered-in-gohana-of-sonipat-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: गोहाना में घर में घुसकर युवक को चाकू मारा, अस्पताल में मौत, चाचा पर भी किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: गोहाना में घर में घुसकर युवक को चाकू मारा, अस्पताल में मौत, चाचा पर भी किया हमला
Sun, 22 Jan 2023 03:51 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 22 Jan 2023 03:51 PM IST
सार
गोहाना की साहसी कॉलोनी के वार्ड नंबर 16 में रात को 4-5 हमलावरों ने वीरेंद्र के घर के बाहर आकर आवाज लगानी शुरू कर दी। जब वीरेंद्र ने दरवाजा नहीं खोला तो घर में आग लगाने की धमकी दी गई। जिसके बाद वीरेंद्र ने अपने चाचा रामनिवास को फोन कर दरवाजा खोल दिया।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोहाना की साहसी कॉलोनी में अज्ञात हमलावरों ने युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और उसके चाचा को गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देकर हमलावर भाग गए। घायल को बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर में उपचार दिया जा रहा है। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
गोहाना की साहसी कॉलोनी के वार्ड नंबर 16 में रात को 4-5 हमलावरों ने वीरेंद्र के घर के बाहर आकर आवाज लगानी शुरू कर दी। जब वीरेंद्र ने दरवाजा नहीं खोला तो घर में आग लगाने की धमकी दी गई। जिसके बाद वीरेंद्र ने अपने चाचा रामनिवास को फोन कर दरवाजा खोल दिया। इसी दौरान हमलावरों ने उसके सीने पर चाकू से वार कर दिए। मौके पर पहुचे वीरेंद्र के चाचा रामनिवास को भी चाकू मारे। वारदात को अंजाम देकर हमलावर भाग गए। घायलों की चीख सुनकर पहुंचे परिजनों ने दोनों को बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया जहां पर वीरेंद्र (28) की मौत हो गई। रामनिवास को उपचार दिया जा रहा है। सूचना के बाद पहुंची सिटी थाना गोहाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन