फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Man killed in Kharkhoda of Sonipat

Murder in Sonipat: शराब पीने के बाद झगड़े में साथी मजदूर की ईंट मारकर हत्या, खरखौदा में हुई वारदात

Thu, 21 Jul 2022 11:21 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 21 Jul 2022 11:21 AM IST
सार

जींद के गांव लखमीर वाला निवासी कुलदीप (29) करीब 20 दिन पहले ही खरखौदा निवासी किसान चंद्र के पास खेत में काम करने के लिए आया था और खेत में बने कमरे पर ही रहता था।

विज्ञापन
Man killed in Kharkhoda of Sonipat
हत्या की जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सोनीपत के खरखौदा में बाईपास पर खांडा व रोहतक मार्ग के बीच खेत में बने कमरे के बरामदे में गुरुवार मजदूर की सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे ले लिया। बताया जा रहा है कि साथी मजदूर ने ही शराब पीने के बाद हुए झगड़े में ईंट मारकर हत्या की है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन


जींद के गांव लखमीर वाला निवासी कुलदीप (29) करीब 20 दिन पहले ही खरखौदा निवासी किसान चंद्र के पास खेत में काम करने के लिए आया था और खेत में बने कमरे पर ही रहता था। बुधवार रात को उसने साथी मजदूर मूलरूप से यूपी के जिला बरेली के गांव गोला गोकरण नाथ फिलहाल मटिंडू मार्ग खरखौदा निवासी एहसान के साथ शराब पी थी। इस दौरान दोनों के बीच हुए झगडे़ व मारपीट में एहसान ने कुलदीप के सिर पर ईंट दे मारी। 
विज्ञापन


हमले में कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह जब किसान मौके पर पहुंचा तो उसे वारदात का पता चला, जिसके बाद मामले की सूचना खरखौदा पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं कुलदीप के परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाकर सबूत जुटाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed