फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   man beaten to death in Sonipat of Haryana dead body thrown into the canal

सोनीपत: मां पर बुरी नीयत रखने के शक में व्यक्ति की बेटे ने भाइयों व साथियों के साथ मिलकर की हत्या, चेहरा जलाकर नहर में फेंका शव

Thu, 24 Feb 2022 02:03 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 24 Feb 2022 02:03 AM IST
सार

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए मृतक के मुंह पर पेट्रोल छिड़क जला दिया और शव कैलाना-सिटावली के बीच दिल्ली लिंक नहर में फेंक दिया जो दिल्ली के बवाना में नहर से बरामद हुआ।

विज्ञापन
man beaten to death in Sonipat of Haryana dead body thrown into the canal
बेटे की मौत के बाद विलाप करती मृतक की मां ब्रह्मी। मृतक अनिल का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले के गन्नौर कस्बे के एक गांव में व्यक्ति की गांव के ही कुछ युवकों ने पीटकर हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए व्यक्ति के मुंह पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। बाद में शव को कैलाना-सिटावली के बीच दिल्ली लिंक नहर में फेंक दिया। तीन दिन बाद बुधवार को व्यक्ति का शव दिल्ली के बवाना में नहर से बरामद हुआ।

विज्ञापन


इसके बाद डीएसपी जोगेंद्र राठी के नेतृत्व में थाना गन्नौर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कर पोस्टमार्टम के लिए बवाना के सरकारी अस्पताल में भिजवा दिया। गन्नौर पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर गांव के ही छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के पीछे का कारण एक हमलावर की मां पर बुरी नीयत रखने का शक बताया गया है। पुलिस आरोपियों को गुरुवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। 
विज्ञापन


राजकुमार ने बुधवार को पुलिस को बताया कि उसके भाई अनिल (48) के गांव की महिला से संबंध थे। इसका पता उसके परिवार को लग गया था। 17 फरवरी को अनिल अपनी ईको वैन से घर लौट रहा था तो रास्ते में कार व बाइक पर सवार महिला के बेटे ने साथियों के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



अनिल की हत्या के आरोपी राकेश के घर पर युवकों द्वारा की गई तोड़ फोड़ के बाद बिखरा सामान।


पुलिस ने मामले में आरोपियों को काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि वह अनिल का अपहरण कर भौरा-चुलकाना रोड पर खेत में ले गए। जहां अनिल की जमकर पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। अनिल की हत्या करने के बाद हमलावरों ने पहचान छिपाने की नीयत से उसके मुंह पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

बाद में शव कैलाना-सिटावली के बीच स्थित दिल्ली लिंक नहर में फेंक दिया। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ अपहरण के साथ हत्या का मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। 

बुधवार सुबह दर्ज कराया अपहरण का मुकदमा 
अनिल 17 फरवरी की दोपहर को लापता हुआ था। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की। इस बीच उन्हें पता लगा कि अनिल का गांव के युवकों ने जान से मारने की नीयत से अपहरण कर लिया है। इसके बाद अनिल के बड़े भाई राजकुमार ने बुधवार को थाना गन्नौर में अपहरण की शिकायत दी थी। राजकुमार ने शिकायत में अपहरण के पीछे एक आरोपी की मां के साथ अनिल के संबंध होना बताया था। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपियों ने वारदात का खुलासा किया। 

आरोपियों के घर पर हमला 
अनिल की हत्या के बाद गांव में तनाव का माहौल है। अनिल की हत्या के आरोप में पकड़े गए युवक के परिजनों के अनुसार, तीन व्यक्तियों ने दिनदहाड़े उनके घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट की। इस हमले में एक महिला भी घायल हो गई। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। सूचना के बाद थाना बड़ी प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम गांव में पहुंची। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात कर दी गई। राकेश के परिजनों का आरोप है कि हमला अनिल के परिवार के सदस्यों ने किया है।

80 वर्षीय मां के नहीं थम रहे आंसू
अनिल की मौत के बाद उसके परिजन सदमे में है। अनिल अविवाहित था। उसके तीन बड़े भाई और एक 80 वर्षीय मां है। बेटे की मौत के बाद अनिल की मां ब्रह्मी के आंखों के आंसू नहीं सूख रहे हैं। उसकी बूढ़ी आंखें आंगन में लगे पेड़ को देखकर बार-बार छलक रही थी, जिसे उसके बेटे ने रोपा था। अनिल की मां ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

पुलिस ने हत्या की वारदात में सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को गुरुवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त लाठी, डंडो व वाहनों को बरामद करने का प्रयास करेगी। - इंस्पेक्टर धीरज कुमार, प्रभारी, थाना गन्नौर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed