फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   loot, arrest, highway, cash, revolver, gun, sonipat

हाईवे के लुटेरे हथियारों और लूट की 10 लाख की नकदी समेत दबोचे

Thu, 03 Nov 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत Updated Thu, 03 Nov 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
loot, arrest, highway, cash, revolver, gun, sonipat
गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ - फोटो : sonipat
हाईवे पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को एसआईटी पुलिस ने अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूट की लगभग 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद हुई है। आरोपियों ने 14 वारदात को कबूल किया है, जिनमें हथियारों के बल पर बैंकों की लूट की वारदात भी शामिल हैं। आरोपी हरेंद्र उर्फ भोचू, दीपक उर्फ कालू और मोहित उर्फ मोनू निवासी खेवड़ा बुधवार को भी बैंक लूट की योजना बना रहे थे, लेकिन पहले ही धरे गए।
विज्ञापन


पुलिस महानिरीक्षक हरदीप सिंह दून ने पत्रकारों को बताया कि एसआईटी शाखा प्रभारी संदीप कुमार ने बुधवार को गश्त के दौरान गुप्त सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बहालगढ़ चौक के पास से तीन युवकों को भारी मात्रा में अवैध हथियारों व कार सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान हरेंद्र उर्फ भोचू, दीपक उर्फ कालू और मोहित उर्फ मोनू निवासी खेवड़ा के रूप में हुई। गाड़ी की तलाशी लेने पर तीन अवैध देशी पिस्तौल, एक डोगा गन और 18 कारतूस तथा लूटी गई नकदी के 9 लाख 88 हजार रुपये बरामद किए। आरंभिक पूछताछ में आरोपियों ने कुल 14 वारदात को अंजाम देने की बात कबूली है। वीरवार को पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेेगी, ताकि अन्य घटनाओं का भी खुलासा किया जा सके। 
विज्ञापन


लूट की बाइक और हथियारों के बल पर करते थे वारदात
गिरफ्तार आरोपियों ने लूट की वारदातों को अंजाम देने के लिए लूटी गई बाइकों व हथियारों को इस्तेमाल किया है। आरोपियों का दुस्साहस इतना बढ़ चुका था कि एक-एक दिन में दो वारदातों को अंजाम देने लगे थे। वारदात के बाद सबूत मिटाने के लिए बाइक व कपड़ों को भी जला दिया गया था। इस कारण पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन वारदातों का हुआ खुलासा 
1 मार्च को थाना राई के अंतर्गत पेट्रोल पंप से हथियारों के बल पर आठ लाख रुपये लूटे।
23 फरवरी को थाना सदर सोनीपत के अंतर्गत बैंक गार्ड से हथियार लूटे।
27 मार्च को थाना राई के अंतर्गत सीएनजी पंप गार्ड से डोगा गन लूटी।
13 अप्रैल को थाना सदर सोनीपत के अंतर्गत बैंयापुर स्थित एक्सिस बैंक से हथियार के बल पर 13 लाख लूट।
14 मई को थाना राई के अंतर्गत एक फैक्ट्री के कैशियर को गोली मारकर 11 लाख रुपये लूटे।
6 जून को थाना शहर सोनीपत के अंतर्गत मिशन चौक स्थित स्कूटी सवार से 40 हजार रुपये लूटे।
24 जून को थाना मुरथल के अंतर्गत भिगान स्थित एचडीएफसी बैंक से हथियार के बल पर 4 लाख रुपये लूटे।
24 जून को थाना मुरथल के अंतर्गत कुमासपुर स्थित एचडीएफसी बैंक से हथियार के बल पर 20 लाख रुपये लूटे।
13 अक्तूबर को थाना सदर सोनीपत के अंतर्गत ट्रक यूनियन के पास ठेके के कारिंदे से 50 हजार लूटे।
13 अक्तूबर को थाना सिविल लाइन सोनीपत के अंतर्गत संदीप निवासी कैलास कालोनी के मेडिकल स्टोर से चार हजार रुपये लूटे।
अगस्त 2016 में नांगल मोड़ कुंडली स्थित मोबाइल फोन के दुकानदार से नकदी लूटी।
फरवरी 2016 में प्याऊ मनियारी कुंडली से बाइक चोरी।
24 जून को थाना राई के अंतर्गत एचडीएफसी बैंक शाखा बढ़खालसा और एचडीएफसी बैंक की शाखा सेवली के पास फायरिंग कर बैंक लूटने की कोशिश।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed