{"_id":"6511aec3b2699964870a0375","slug":"life-lost-in-laughter-brother-brought-a-gun-from-a-friend-cousin-got-shot-jokingly-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंसी में गई जान: दोस्त से तमंचा लाया, चचेरी बहन को दिखाने लगा, मजाक में डराते हुए चली गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हंसी में गई जान: दोस्त से तमंचा लाया, चचेरी बहन को दिखाने लगा, मजाक में डराते हुए चली गोली
Mon, 25 Sep 2023 09:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 25 Sep 2023 09:31 PM IST
सार
जाचं में पता चला की एक ही गोली हाथ में लगकर बहन के सीने में जाकर लगी। घर के अंदर आंगन में बहन को वह तमंचा दिखा रहा था। आरोपी बोला कि बहन ने कहा था ऐसे गोली लग सकती है, तभी गोली चल गई। आरोपी ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस को ये बात बताई है।
विज्ञापन
युवती की हत्या के आरोप में गिरफ्तार चचेरा भाई। खुशबू का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत के गांव रोहणा में आंगन में चचेरी बहन की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक गांव खांडा निवासी विकास उर्फ गुल्लू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि वह अपने दोस्त से तमंचा मांगकर लाया था।
विज्ञापन
वह बहन को हथियार दिखा रहा था तो हंसी-मजाक में गोली चल गई। गोली बहन के हाथ में लगने के बाद सीने में जा लगी। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। वहीं पुलिस ने युवती के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
एसीपी जीत सिंह ने बताया कि गांव रोहणा निवासी मनोज ने पुलिस था कि वह रविवार को गायन मंडली के साथ रोहतक के गांव हसनगढ़ गए थे। जहां पर सूचना मिली कि उनकी बेटी खुशबू (19) को गोली लगी है। वह अस्पताल में पहुंचे तो पता लगा की उनकी बेटी की मौत हो गई है। उनकी पत्नी संतोष ने बताया था कि बेटी को गोली विशाल उर्फ गुल्लू ने मारी है।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने सोमवार को नागरिक अस्पताल से शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मामले में कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर सुनील कुमार व एसआई हरिप्रकाश की टीम ने आरोपी विशाल को देर शाम को गिरफ्तार कर लिया है। उसे मंगलवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
अचानक चली गोली
एसीपी ने बताया कि आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में बताया है कि वह अपने दोस्त मोहित से तमंचा लेकर आया था। वह उसे लेकर चाचा के घर चला गया। वहां पर उसकी चचेरी बहन खुशबू को तमंचा दिखाकर मजाक में डरा रहा था। उनकी बहन ने कहा था कि इस तरह गोली चल जाती है। इसी दौरान अचानक उनके हाथ से गोली चल गई। गोली उनकी चचेरी बहन के हाथ में लगने के बाद उसके सीने में जा लगी। गोली चलने के बाद वह भाग गया था।
दोस्त का पता लगा रही पुलिस
आरोपी ने पुलिस के सामने अपने दोस्त की तरफ से तमंचा देने की बात कही है। अब पुलिस उसके दोस्त मोहित का पता लगा रही है। उसके खिलाफ भी अवैध शस्त्र अधिनियम में कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उससे पूछताछ कर मामले की सच्चाई के बारे में पता लगाने की कोशिश की जाएगी।