फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   led steal from computer centre

कंप्यूटर सेंटर से चुराई 20 एलईडी

Sat, 12 Dec 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 12 Dec 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
led steal from computer centre
शहर में चोरी की वारदातों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। तीन दिन पहले ही गांधी चौक स्थित चार दुकानों में सेंधमारी का मामला सामने आया था। अब एटलस रोड स्थित एक कंप्यूटर सेंटर में चोरी का मामला सामने आया है। चोर 20 एलईडी चुराकर ले गए हैं। पीड़ित कंप्यूटर सेंटर संचालक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सुभाष चौक स्थित पवन प्लाजा में एक्सपर्ट कंप्यूटर सेंटर के संचालक सहदेव ने पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत में उसने बताया कि वह रोजमर्रा की तरह शुक्रवार रात को सेंटर का ताला लगाकर गया था। शनिवार को जब सुबह के समय सेंटर पर पहुंचा तो पाया कि सेंटर के ताले टूटे थे। अंदर देखा तो पाया कि सेंटर के अंदर से 20 एलईडी गायब हैं। उसने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। इसी दौरान फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


28 मामलों में गिरफ्तार हो चुका है सोनू
तीन दिन पहले गांधी चौक पर चार दुकानों में सेंध लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी सोनू उर्फ गिट्टू निवासी कोट मोहल्ला को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर लिया है। थाना सिविल लाइन प्रभारी वीरेंद्र ने बताया कि आरोपी सोनू पर पहले भी चोरी के 28 मामले दर्ज हैं। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से चोरी किए गए सामान बरामद किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed