फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Jewellery and cash stolen by breaking the locks of a closed house in Sonipat

Haryana: सोनीपत से दिल्ली बहन के पास गई थी महिला... मोबाइल पर चेक किया घर का सीसीटीवी तो उड़े होश, लौटी तबतक..

Mon, 24 Mar 2025 04:10 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 24 Mar 2025 04:10 PM IST
सार

सोनीपत में एक महिला घर पर ताला लगाकर अपनी बहन के पास दिल्ली गई थी। अगल दिन जब महिला ने मोबाइल पर घर का सीसीटीवी चेक किया तो उसके होश उड़ गए। महिला तुरंत सोनीपत लौटी, लेकिन तबतक घर में चोरी हो चुकी थी। 

विज्ञापन
Jewellery and cash stolen by breaking the locks of a closed house in Sonipat
सीसीटीवी में कैद हुए चोर। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के पॉश एरिया सेक्टर-12 में चोरों ने बंद घर के ताले तोड़कर नकदी, आभूषण व सीसीटीवी की डीवीआर चोरी कर ले गए। नकाबपोश चोर हाथ में पिस्तौल लेकर घर में घुसे थे। महिला ने ऑनलाइन सीसीटीवी देखा तो गेट खुला मिला। वह दिल्ली से वापस लौटी तो चोरी का पता लगा। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


सेक्टर-12 निवासी नीरज चौधरी ने पुलिस को बताया कि 22 मार्च को घर पर तीन सेफ्टी लॉक लगाकर वह दिल्ली अपनी बहन के घर गई थी। रात को ढाई बजे चोर उनके घर में घुस गए। नीरज ने बताया कि रविवार दोपहर बाद जब उन्होंने ऑनलाइन अपने मोबाइल में घर के सीसीटीवी चेक किए तो घर का मेन गेट खुला हुआ दिखाई दिया। इस पर उन्हें शक हुआ। वह उसी समय दिल्ली से अपने घर लौट आई। घर के तीनों सेफ्टी लॉक टूटे हुए थे। अलमारियां, बेड और सूटकेस खुले पड़े थे। उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो 1.05 लाख रुपये की नकदी, सोने की चेन, दो कानों की बालियां और दो अंगूठियां, आर्टिफिशियल गहने और सीसीटीवी की डीवीआर भी गायब थी। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




सीसीटीवी में दिखाई दे रहे दो संदिग्ध
दो युवक चेहरे पर कपड़ा बांधे सीसीटीवी में दिखाई दे रहे हैं। घर के बाहर लगे सीसीटीवी में दो युवक दिखाई दे रहे हैं। बाद में वह किसी वाहन की आवाज होने पर घर के बाहर ग्रीन बेल्ट में लेटते दिखाई दे रहे हैं। उसके बाद घर में घुस जाते हैं। उसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेहरे पर बांध रखा था कपड़ा, हाथ में पिस्तौल
सीसीटीवी फुटेज में दोनों युवक चेहरे पर कपड़ा बांधे हुए दिखाई दे रहे हैं। उनमें से एक युवक के हाथ में पिस्तौल दिखाई दे रही है। वह पूरे घर के अंदर घूमते दिखाई दे रहे हैं। बाद में मुख्य गेट से भाग जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed