फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Indian Railways: Mother son attacked with scythe for opposing molestation in rail, incident in Paschim Express

Indian Railways: रेल में छेड़छाड़ का विरोध करने पर मां-बेटे पर दरांती से हमला, पश्चिम एक्सप्रेस में हुई वारदात

Tue, 08 Aug 2023 02:54 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 08 Aug 2023 02:54 PM IST
सार

सोनीपत में रेल में मां-बेटे पर हमला होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बताया कि हमलावर ने छेड़छाड़ की कोशिश की थी, जिसका उन्होंने विरोध किया तो आरोपी ने दराती से हमला कर दिया।

विज्ञापन
Indian Railways: Mother son attacked with scythe for opposing molestation in rail, incident in Paschim Express
सोनीपत जंक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत में पश्चिम एक्सप्रेस की सामान्य बोगी में बेटे संग सफर कर रही महिला के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। जब महिला व उनके बेटे ने युवक का विरोध किया तो उसने अचानक दरांती निकालकर मां-बेटे पर हमला कर दिया। जिससे वह चोटिल हो गए। इसी दौरान साथी यात्री ने पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायत की तो हमलावर चेन खींचकर ट्रेन के रुकते ही भाग निकला। पीडि़त ने मामले की शिकायत आरपीएफ को दी। जिसके बाद शिकायत जीआरपी को भेजी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ये था पूरा मामला
कैथल के रहने वाले युवक ने रेलवे पुलिस बल प्रभारी को व्हाट्सएप पर मैसेज के माध्यम से भेजी शिकायत में बताया कि वह 6 अगस्त को अपनी मां के साथ पश्चिमी एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे। वह कुरुक्षेत्र से दिल्ली की सब्जी मंडी जाने के लिए ट्रेन की सामान्य बोगी में सवार हुए थे। युवक का आरोप है कि ट्रेन जब सोनीपत स्टेशन पर पहुंची तो एक युवक उनकी बोगी में सवार हो गया था।
विज्ञापन


सह यात्री ने कंट्रोल रूम में कॉल कर सूचना दी
ट्रेन के चलते ही युवक ने उनकी मां के साथ छेडख़ानी शुरू कर दी। जिस पर उन्होंने व उनकी मां ने आरोपी का विरोध किया तो वह हिंसक हो गया। उसने अचानक दरांती नुमा हथियार निकाल लिया। उसने उन पर व उनकी मां पर हमला कर दिया। जिससे वह चोटिल हो गए। हमलावर ने उन्हें मारने की धमकी भी दी। इसी बीच एक सह यात्री ने कंट्रोल रूम में कॉल कर सूचना दे दी। इसी बीच ट्रेन हरसाना कलां रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही हमलावर युवक ने चेन पुलिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर ट्रेन रुक गई। ट्रेन के रुकते ही हमलावर युवक नीचे उतर कर भाग गया। जिस पर रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस पर पीड़ित युवक व उनकी मां ने समय के अभाव व ज्यादा चोट नहीं होने के चलते अस्पताल में जाने से मना कर दिया। जिस पर ट्रेन गंतव्य की तरफ रवाना हो गए। बाद में युवक ने रेलवे पुलिस बल प्रभारी को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर मामले की शिकायत दी। आरपीएफ प्रभारी ने शिकायत को जीआरपी प्रभारी को भेजा। जीआरपी ने मामले में अज्ञात हमलावर के खिलाफ मारपीट, छेडख़ानी व धमकी देने का मुकदमा दर्ज क लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed