फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Incident of loot in sonipat

सोनीपत: नकदी संग्रह कंपनी के कारिंदों पर हमला कर दिनदहाड़े 20 लाख रुपये लूटे, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Mon, 02 May 2022 03:04 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 02 May 2022 03:04 PM IST
सार

बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। सेक्टर-12 बाईपास पर सांई मंदिर के पास घटना हुई। बाइक सवार दो कारिंदों पर डंडों से हमला किया गया। नीचे गिरे तो बदमाश बैग लेकर भागे गए। घटना एक दुकान पर लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। 

विज्ञापन
Incident of loot in sonipat
सोनीपत में सीसीटीवी में कैद लूट की वारदात। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में सेक्टर-12 बाईपास पर सांई मंदिर के पास नकदी संग्रह (कलेक्शन) कंपनी के दो कारिंदों पर हमला कर बदमाश दिनदहाड़े 20 लाख रुपये से भरा बैग लूट ले गए। वारदात को बाइक सवार तीन बदमाशों ने अंजाम दिया। लूटपाट की घटना वहां दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में दिखाई दे रही है। पुलिस ने कंपनी कारिंदे के बयान पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने नाकाबंदी कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव मुकीमपुर निवासी शशि कुमार और नवीन कुमार ब्रिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कर्मचारी हैं। यह कंपनी कारोबारियों से रुपयों का संग्रह कर करती हैं और बैंक में उनके खातों में जमा करवाती है। सोमवार दोपहर को दोनों कारिंदे अलग-अलग स्थानों से रुपये लेकर बैंक में जमा कराने जा रहे थे। उन्होंने सेक्टर-12 बाईपास पर सांई मंदिर के निकट वसुंधरा गार्डन के सामने एक डिलिवरी कंपनी से भी तीन लाख रुपये लिए थे।
विज्ञापन


वह रुपये लेकर बाइक से थोड़ी दूर ही चले थे कि दोपहर 12:13 बजे सड़क पर खड़े एक युवक ने हाथ का इशारा कर उनकी बाइक को रुकवा लिया। बाइक साइड में करते ही एक बदमाश भागता हुआ आया और डंडे से बाइक सवार कारिंदों पर हमला कर दिया। इससे वह दोनों सड़क पर गिर गए। इसी बीच सड़क के पार से एक अन्य बदमाश डंडा लेकर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने युवकों को पीटना शुरू कर दिया, जिसके बाद एक युवक जान बचाकर भाग गया। उसके बाद हमलावरों का तीसरा साथी नकदी से भरा बैग उठाकर फरार हो गया। उसके बाद दोनों अन्य भी भाग लिए। बदमाशों ने महज 19 सेकेंड में पूरी वारदात को अंजाम दिया। तीनों बदमाश वसुंधरा गार्डन की तरफ कुछ दूर खड़ी बाइक पर सवार होकर साईं पुरम की ओर फरार हो गए।

कंपनी के कारिंदे ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। शशि कुमार ने बताया कि बैग में करीब 20 लाख रुपये थे। सरेआम लूट की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी हिमांशु गर्ग, सदर थाना प्रभारी आईपीएस दीप्ति गर्ग, डीएसपी वीरेंद्र राव, डीएसपी मयंक, सीआईए-1 प्रभारी बिजेंद्र सिंह, सिविल लाइन थाना प्रभारी सवित कुमार भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने शहर में लगे सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर बदमाशों के बारे में पता लगाने का प्रयास शुरू कर दिया है। पूरी वारदात क्षेत्र में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है।

 

नकदी संग्रह कंपनी के कारिंदों से लूटपाट की वारदात हुई है। बैग में करीब 20 लाख की राशि बताई जा रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द बदमाशों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा। इसके लिए टीमों ने प्रयास शुरू कर दिया है। - आईपीएस दीप्ति गर्ग, प्रभारी सदर थाना सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed