फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana: Life imprisonment to the person found guilty of raping a five year old child

Haryana: पांच वर्ष के मासूम से कुकर्म करने के दोषी को उम्रकैद, जुर्माना भी लगाया

Wed, 30 Oct 2024 12:25 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 30 Oct 2024 12:25 AM IST
सार

पड़ोसी युवक ने गली में खेल रहे अनुसूचित जाति के बच्चे को घर बुलाकर गलत काम किया था। गोहाना सदर थाना क्षेत्र में 5 जुलाई, 2023 को मुकदमा दर्ज किया गया था। अदालत ने दोषी पर 1.10 लाख रुपये जुर्माना किया है। इसमें से 70 हजार रुपये पीड़ित को देने के आदेश हैं।

विज्ञापन
Haryana: Life imprisonment to the person found guilty of raping a five year old child
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र ने सदर थाना गोहाना क्षेत्र में अनुसूचित जाति के पांच वर्ष के बच्चे से कुकर्म के मामले में सुनवाई करते हुए आरोपी को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी को उम्रकैद व 1.10 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना राशि में से 70 हजार रुपये पीड़ित को देने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन


सदर थाना क्षेत्र गोहाना के एक मोहल्ले के निवासी एक व्यक्ति ने 5 जुलाई 2023 को पुलिस को बताया था कि वह पत्नी के साथ मजदूरी करता है। वह सुबह पत्नी के साथ धान की रोपाई करने गया था। उनका पांच साल का बेटा घर पर था। वह दोपहर करीब दो बजे घर आए तो देखा कि बेटा रो रहा था। उसकी हालत बिगड़ी हुई थी।
विज्ञापन


पूछने पर बेटे ने बताया कि पड़ोसी रवि उसे अपने घर ले गया था। वहां उसने उसके साथ गलत काम किया। बेटे का उपचार कराया गया। पुलिस ने एससीएसटी एक्ट, 6 पॉक्सो एक्ट आदि के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में कार्रवाई करते हुए एसीपी सोमबीर सिंह की टीम ने 7 जुलाई 2023 को आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी ने कबूल किया था कि दोपहर करीब डेढ़ बजे बच्चा गली में खेल रहा था। वह उसे बहकाकर अपने घर ले गया था और गलत काम किया था। बाद में गली में छोड़कर भाग गया था। मामले में पुलिस ने सबूत जुटाने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया था, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।


मामले की सुनवाई के बाद एएसजे नरेंद्र ने आरोपी रवि को दोषी करार दिया है। अदालत ने मंगलवार को मामले रवि को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही अलग-अलग धाराओं में 1.10 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। जुर्माना न देने पर एक साल अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed