फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana: Letter of support to independent goes viral by forging signature on MP

Haryana: सांसद के लेटर हेड पर फर्जी हस्ताक्षर कर निर्दलीय के समर्थन का पत्र वायरल, मामला दर्ज

Sun, 06 Oct 2024 05:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 06 Oct 2024 05:26 PM IST
सार

वायरल पत्र पर सांसद सतपाल ब्रह्मचारी के फर्जी हस्ताक्षर कर निर्दलीय राजवीर दहिया को वोट डालने की अपील लिखी गई। पत्र में लिखा कि राजवीर दहिया को वोट दो, चुनाव जीतने के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा को समर्थन करेगा। पत्र को सोशल मीडिया चैनल पर चलाने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता ने सिटी थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
Haryana: Letter of support to independent goes viral by forging signature on MP
थाना शहर गोहाना। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सांसद सतपाल ब्रह्मचारी के लेटर हेड (शीर्षक पत्र) का प्रयोग कर उस पर पत्र लिखकर निर्दलीय प्रत्याशी का समर्थन करने की अपील सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। आरोप है कि उस पर सांसद के फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं।

विज्ञापन


जिस पर गोहाना के कांग्रेस के कार्यकर्ता ने सिटी थाना में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि सोशल मीडिया चैनल के एंकर ने अपने चैनल पर फेक न्यूज चलाई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गोहाना के बजारी मोहल्ला निवासी मोहित शर्मा ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता हैं और सांसद सतपाल ब्रह्मचारी के गोहाना कार्यालय की देखरेख करते हैं। 5 अक्तूबर को सांसद के पीए कपिल ने सूचना दी कि सांसद के लेटर हेड पर किसी ने लिखा है कि गोहाना विधानसभा क्षेत्र में आजाद प्रत्याशी राजवीर सिंह दहिया को वोट दो।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह चुनाव जीतने के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा को समर्थन करेगा। लेटर हेड पर सांसद के फर्जी हस्ताक्षर तक किए गए हैं। एक सोशल मीडिया के न्यूज चैनल की फेसबुक आईडी पर फर्जी हस्ताक्षर किए पत्र की खबर चला रखी है। यह गलत प्रचार सोशल मीडिया न्यूज चैनल की तरफ से किया गया है। पुलिस को शिकायत देकर सोशल मीडिया न्यूज चैनल संचालक व एंकर पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।


पत्र वायरल होने पर कांग्रेस में मचा था हड़कंप
विधानसभा चुनाव में सांसद के लेटर हेड पर निर्दलीय के समर्थन का पत्र वायरल होने पर कांग्रेस में हड़कंप मच गया था। कांग्रेसियों को इसे लेकर जगह-जगह अपनी बात रखनी पड़ी थी। ऐसे में पत्र वायरल करने को लेकर मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed