{"_id":"66c0de64223f9aaa07094170","slug":"haryana-gang-that-cheated-rs-1-37-crore-by-luring-big-money-busted-five-arrested-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: मोटी कमाई का लालच देकर 1.37 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: मोटी कमाई का लालच देकर 1.37 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
Sat, 17 Aug 2024 11:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 17 Aug 2024 11:01 PM IST
सार
शेयर मार्केट से कमाई का झांसा देकर ठगी करते थे। पांचों आरोपी दिल्ली और बिहार के रहने वाले हैं।11.75 लाख रुपये, 24 मोबाइल, 71 बैंक पासबुक, 73 चेकबुक, 157 डेबिट कार्ड व 18 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत में साइबर थाना पुलिस ने शेयर मार्केट में ट्रेडिंग पर मोटी कमाई का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दिल्ली और बिहार के रहने वाले पांच साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी 1.37 करोड़ रुपये की ठगी कर चुके हैं। इस तरह के देशभर में 70 मुकदमे दर्ज है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
ओमेक्स सिटी सोनीपत निवासी प्रमोद ने 3 जून को साइबर थाना पुलिस को बताया कि उनके पास व्हाट्सएप पर मैसेज आया था। इसके बाद वह उनसे जुड़े थे। आरोपियों ने उसे शेयर मार्केट में ट्रेडिंग सिखाने के बहाना बनाकर झांसे में लिया और मोटी कमाई का लालच देकर अलग-अलग खातों में रुपये डलवाएं। आरोपियों ने उनसे 54.50 लाख रुपये की ठगी की थी।
विज्ञापन
शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब साइबर थाना टीम ने छानबीन कर बिहार और दिल्ली के रहने वाले पांच साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की शिनाख्त परेड कराई जाएगी। वह लोगों से अलग-अलग 1.37 करोड़ ठग चुके हैं।
विज्ञापन
देश में इस तरह के 70 मुकदमे व शिकायत
साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बसंत कुमार ने बताया टीम लंबे समय से इस पर काम कर रही थी। टीम में शामिल एएसई संदीप, गिरीश, मुख्य सिपाही गुलशन व सिपाही अनिल ने आरोपियों को पकड़ा। इस तरह के देश में 70 मुकदमे व शिकायत हैं। आरोपियों के पास से ठगी 11.75 लाख रुपये, 24 मोबाइल, 71 बैंक पासबुक, 73 चेकबुक, 157 डेबिट कार्ड और 18 मोबाइल सिम बरामद किए हैं।
साइबर अपराध से बचने के लिए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, सत्यापित एप का ही प्रयोग करें। ग्रुपों से सावधान रहें। साइबर अपराध का शिकार होने पर नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर शिकायत दर्ज कराएं या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर जानकारी दें। - प्रबीना पी, डीसीपी साइबर क्राइम सोनीपत