फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana Crime News: 26 Year old youth Shot dead in Sonipat of Haryana

सोनीपत में गोली मारकर युवक की हत्या, खेत में मिला शव, दूर-दूर तक मिले खून के निशान

Thu, 28 Jan 2021 10:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहाना ( हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहाना ( हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 28 Jan 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Haryana Crime News: 26 Year old youth Shot dead in Sonipat of Haryana
पोस्टमार्टम की कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

सोनीपत के गांव महमूदपुर के पास खेत में हमलावरों ने एक युवक की सिर और पैर में गोली मारकर हत्या कर दी। युवक का शव महमूदपुर के पास ड्रेन नंबर-8 के निकट पड़ा देखकर ग्रामीणों ने सरपंच को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। शव की पहचान के बाद परिजनों को बताया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने पिता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


गांव बिचपड़ी ईश्वर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा अनिल उर्फ बंटी (26) बुधवार सुबह घर पर था। इस दौरान गांव का अमित एक अन्य युवक के साथ उसे बुलाने आया था। उन्होंने अनिल को घर से जाने से मना कर दिया था। जिस पर वह युवक वहां से चले गए थे। उसके कुछ देर बाद उसके बेटे के मोबाइल पर किसी का फोन आया था। 
विज्ञापन


फोन पर बात करने के बाद उसका बेटा घर से चला गया। ईश्वर का कहना है कि उन्होंने बुधवार शाम को अपने बेटे के पास कॉल की थी। जिस पर उसने कहा था कि वह गोहाना में है और देर शाम तक घर आ जाएगा। उसके बाद भी उसका बेटा नहीं लौटा। देर शाम उन्हें पता लगा कि अनिल का शव महमूदपुर के पास खेत में ड्रेन नंबर-8 के पास पड़ा है। उसे गोली मारी गई है। जिसमें एक गोली उसके सिर में और दूसरी गोली पैर में जांघ के पास मारी गई थी। वह परिजनों और ग्रामीणों के साथ खेत में पहुंचा। वहां पर पुलिस टीम मौजूद थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आधार कार्ड से हुई शव की पहचान 

पुलिस ने परिजनों को बताया कि महमूदपुर के ग्रामीणों ने शव को देखकर सरपंच को बताया था। जिस पर सरपंच ने उन्हें सूचित किया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो युवक की जेब से आधार कार्ड मिला था। जिसमें फोटो का मिलान करने के बाद उन्होंने उस पर लिखे पते के आधार पर उन्हें सूचित किया था। पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। 

युवक को बुलाने घर गया ग्रामीण भी लापता
पुलिस के अनुसार गांव बिचपड़ी के रहने वाले अनिल को बुधवार तड़के उनके गांव का अमित व उसका साथी बुलाने के लिए आए थे। परिजनों ने उसके साथ अनिल को जाने से मना कर दिया था। उसके बाद अमित व उसके साथ आया युवक वापस चले गए। उसके कुछ देर बाद ही अनिल के मोबाइल पर कॉल आई थी। जिसे सुनकर वह बाहर चला गया था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा और देर शाम उसका शव ही मिला। उसके बाद से अमित का भी सुराग नहीं मिल रहा है।

खेत में दूर तक मिले खून के निशान व खाली खोल 
पुलिस जांच में आया कि गांव महमूदपुर के जिस खेत में व्यक्ति का शव मिला है उसमें दूर तक खून के निशान मिले हैं। साथ ही पुलिस ने गेहूं के खेत के अंदर एक खोल भी बरामद किया है। पुलिस ने खोल को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच को भेज दिया है। 

गांव बिचपड़ी के युवक का शव गांव महमूदपुर के पास मिला है। उसकी गोली मारकर हत्या की गई है। मामले में युवक के पिता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है। युवक को उनके घर बुलाने गया युवक भी लापता है। पुलिस जल्द मामले का पटाक्षेप करेगी। - कर्मजीत सिंह, थाना प्रभारी, सदर गोहाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed