फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana: Brother-in-law and sister-in-law committed suicide by hanging themselves in a hotel in Sonipat

Haryana: सोनीपत में देवर-भाभी ने होटल में फंदा लगा दी जान, बच्चे के रोने की आवाज सुन लगा घटना का पता

Thu, 23 May 2024 10:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत/गोहाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत/गोहाना (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 23 May 2024 10:33 PM IST
सार

तीन साल के बच्चे के रोने की आवाज सुनकर होटलकर्मियों को घटना का पता लगा। दोनों भिवानी के रहने वाले हैं, खुद को पति-पत्नी बताकर होटल में कमरा लिया था।

विज्ञापन
Haryana: Brother-in-law and sister-in-law committed suicide by hanging themselves in a hotel in Sonipat
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के गोहाना क्षेत्र में भिवानी से तीन दिन पहले तीन साल के बेटे के साथ लापता हुई विवाहिता और एक युवक ने होटल में फंदा लगाकर जान दे दी। रिश्ते में दोनों देवर-भाभी बताए जा रहे हैं। सुबह कमरे से बच्चे के रोने की आवाज सुनकर कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद खिड़की से देखा तो दोनों के शव फंदे से लटकते मिले। पुलिस ने शवों को फंदे से उतारकर परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन


गोहाना के रोहतक रोड स्थित एक होटल के संचालक ने बताया कि बुधवार दोपहर एक युवक और युवती करीब तीन साल के बच्चे के साथ पहुंचे थे। उन्होंने खुद को पति-पत्नी बताते हुए होटल में कमरा बुक करवाया था। गुरुवार सुबह काफी देर तक दोनों होटल के कमरे से बाहर नहीं आए। वहीं, काफी देर से बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी।
विज्ञापन


सफाई कर्मचारी ने होटल के कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई, न ही दरवाजा खोला गया। बाद में कर्मचारियों ने खिड़की से झांककर देखा तो महिला व युवक पंखे के सहारे फंदे से लटके हुए थे। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोला और शवों को फंदे से उतारकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि युवक विवाहिता के पति की मौसी का बेटा था। विवाहिता के पति ने 20 मई को सदर थाना भिवानी में पत्नी और तीन साल के बेटे के लापता होने की शिकायत भी दर्ज करवाई थी।


रोहतक रोड स्थित एक होटल में युवक व युवती के शव फंदे पर लटके मिले हैं। उनके पास करीब तीन साल का बच्चा भी मिला है। मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है। बच्चा परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव भी परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं। -इंस्पेक्टर मोहन सिंह, प्रभारी, शहर थाना, गोहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed