फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   GRP arrested those who cheat money on the pretext of providing jobs

Sonipat: छह वर्ष से युवाओं को झांसा देकर ऐंठ रहे थे रुपये, थमा देते थे फर्जी नियुक्ति पत्र, GRP ने किया काबू

Sun, 11 Dec 2022 09:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 11 Dec 2022 09:11 PM IST
सार

आरोपी बेरोजगार युवकों से रुपये ऐंठकर फर्जी नियुक्ति व पहचान पत्र थमा देते थे। इस गैंग में दिल्ली के रोहिणी न्यायालय के दो अधिवक्ता व एक ऑटो चालक शामिल है। आरोपी सुरेंद्र उर्फ शैलेंद्र को न्यायिक हिरासत में भेजा है। 

विज्ञापन
GRP arrested those who cheat money on the pretext of providing jobs
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर रुपये ऐंठने वाले तीन आरोपियों को राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी 6 वर्ष से गैंग बनाकर युवाओं को फांसकर रुपये ऐंठने का काम कर रहे थे। इस गैंग में दिल्ली के रोहिणी न्यायालय के दो अधिवक्ता व एक ऑटो चालक शामिल है।

विज्ञापन


मामले में राजकीय रेलवे पुलिस ने रविवार को तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से सुरेंद्र उर्फ शैलेंद्र को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दो अन्य आरोपियों कृष्ण व लव कुमार को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन


रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगार युवकों से रुपये ऐंठने वाला गैंग क्षेत्र में सक्रिय है। जिसकी शिकायत राजकीय रेलवे पुलिस को मिल रही थी। आरोपी युवकों को अपनी बातों में फंसाकर उनसे 50 हजार से दो लाख रुपये तक ऐंठ लेते थे। जिसके बाद उन्हें फर्जी नियुक्ति व पहचान पत्र थमा दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसकी शिकायत पानीपत के न्यू आरके पुरम जाटल रोड निवासी मंजीत कुमार ने राजकीय रेलवे पुलिस को दी थी। 7 दिसंबर को आरोपियों ने मंजीत कुमार को फर्जी नियुक्त व पहचान पत्र देने के लिए रेलवे स्टेशन स्थित रेलवे की पार्किंग में बुलाया था। राजकीय रेलवे पुलिस ने दो आरोपियों गांव भदाना निवासी सुरेंद्र उर्फ शैलेंद्र व गांव तिहाड़ फिलहाल कुंडली स्थित अंसल सोसाइटी निवासी लव कुमार को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया था। 

शनिवार को तीसरे आरोपी अशोक विहार निवासी अधिवक्ता कृष्ण को भी गिरफ्तार किया गया था। जिनमें सुरेंद्र उर्फ शैलेंद्र ऑटो चालक है, जो बेरोजगार युवकों को झांसे में फंसाकर गैंग के अन्य सदस्यों तक पहुंचाता था। जिसके बाद युवकों को जाल में फंसाकर उन्हें रुपये ऐंठ लिए जाते थे।

बताया जा रहा है कि आरोपी 2016 से गैंग चला रहे हैं। अभी तक कई युवकों से ठगी कर चुके हैं। वह 50 हजार से दो लाख रुपये तक लेते थे। इसके बाद फर्जी कागजात देकर छह महीने बाद नौकरी पर आने का झांसा देते थे, ताकि पीड़ित युवक पुलिस तक न पहुंचे।


रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर रुपये ऐंठने के मामले में तीनों आरोपियों को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी सुरेंद्र उर्फ शैलेंद्र को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दो आरोपियों दिल्ली के रोहिणी न्यायालय के अधिवक्ता कृष्ण व लव कुमार को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। ठगी का शिकार हुए युवकों का पता लगाया जा रहा है। अब तक मामले में चार युवक अपनी शिकायत दे चुके हैं। -धर्मपाल, थाना प्रभारी, राजकीय रेलवे पुलिस, सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed