{"_id":"63f537e6727bb13ffd020f6c","slug":"gohana-jammed-by-keeping-the-dead-body-of-the-accused-killed-in-an-encounter-in-up-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: यूपी में एनकाउंटर में मारे गए सवा लाख के इनामी आरोपी का शव सड़क पर रखकर लगाया जाम, लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: यूपी में एनकाउंटर में मारे गए सवा लाख के इनामी आरोपी का शव सड़क पर रखकर लगाया जाम, लगाए गंभीर आरोप
Wed, 22 Feb 2023 03:00 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 22 Feb 2023 03:00 AM IST
सार
सुनील करीब चार साल से गोहाना में रहता था, उत्तर प्रदेश पुलिस ने 1.25 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस ने रविवार को एनकाउंटर किया था। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर आधे घंटे बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन
गोहाना-रोहतक रोड पर जाम लगाते परिजन। सुनील का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तर प्रदेश के जिला बुलंदशहर में पुलिस ने सुनील उर्फ साहब सिंह का मुठभेड़ में एनकाउंटर कर दिया। मंगलवार को हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना में सुनील के परिजनों ने पुलिस के एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए शव को गोहाना लाकर सेक्टर-7 के सामने रोहतक-गोहाना रोड पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों ने एनकाउंटर को पूरी तरह फर्जी बताया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सुनील सभी केसों से बरी हो चुका था और कई सालों से उनके साथ रहता था। परिजनों ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। जाम की सूचना पर पहुंची शहर थाना पुलिस ने परिजनों को समझाया और करीब आधे घंटे के बाद जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन
सुनील उर्फ साहब सिंह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के सजेती क्षेत्र का रहने वाला था। वह बावरिया गिरोह से जुड़ा था। सुनील ने साल 2021 में उत्तर प्रदेश के गोंडा में घर में घुसकर एक परिवार के 14 सदस्यों के साथ मारपीट की थी, जिसमे 2 बच्चों सहित 5 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
इसके अलावा वह कई वारदातों में शामिल था। उत्तर प्रदेश पुलिस ने उस पर सवा लाख का इनाम घोषित किया था। सुनील करीब चार साल से परिवार के साथ गोहाना के आर्य नगर में रह रहा था और परचून की दुकान चला रहा था।
परिजनों का कहना है कि 19 फरवरी को वह गोहाना की सब्जी मंडी से सामान लेने गया था, पर लौटकर नहीं आया। उत्तर प्रदेश पुलिस ने रविवार रात को मुठभेड़ में सुनील को मार दिया। परिजनों को पुलिस से मुठभेड़ में उसकी मौत होने की सूचना मिली। मंगलवार को परिजन बुलंदशहर से उसका शव लेकर गोहाना पहुंचे।
मंगलवार शाम को शव को आर्य नगर से अंतिम संस्कार के लिए रोहतक रोड स्थित श्मशानघाट ले जाया जा रहा था। सेक्टर-7 मोड़ के पास रोहतक-गोहाना रोड पर शव को रखकर जाम लगा दिया। जिससे वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। परिजनों ने एनकाउंटर को फर्जी बताकर निष्पक्ष जांच की मांग की।