{"_id":"62c3db827fe1c860a93e8c8e","slug":"girl-student-of-government-school-died-after-hit-by-private-school-bus-in-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: स्कूल जा रही दूसरी कक्षा की छात्रा को निजी स्कूल बस ने कुचला, सरकारी स्कूल में पढ़ती थी नौ वर्षीय निशा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: स्कूल जा रही दूसरी कक्षा की छात्रा को निजी स्कूल बस ने कुचला, सरकारी स्कूल में पढ़ती थी नौ वर्षीय निशा
Tue, 05 Jul 2022 05:09 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 05 Jul 2022 05:09 PM IST
सार
बच्ची स्कूल बस को देखकर एक तरफ जाने लगी तो वह सड़क पर गिर गई। जिस पर स्कूल बस चालक ने लापरवाही बरतते हुए बच्ची को कुचल दिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई।
विज्ञापन
मृतका निशा और अस्पताल में खड़े परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के मोहन नगर में कालूपुर चुंगी के पास निजी स्कूल बस की चपेट में आने से सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली दूसरी कक्षा की छात्रा की मौत हो गई। परिजनों ने बच्ची को अस्पताल में पहुंचाया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मोहन नगर निवासी राकेश की बेटी निशा (9) क्षेत्र के सरकारी स्कूल में दूसरी कक्षा की छात्रा थी। वह मंगलवार सुबह अपनी दो सहपाठियों के साथ पैदल ही घर से स्कूल जा रही थी। जब वह घर से कुछ दूर पहुंची तो इसी दौरान एक निजी स्कूल की बस आ गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बच्ची स्कूल बस को देखकर एक तरफ जाने लगी तो वह सड़क पर गिर गई। जिस पर स्कूल बस चालक ने लापरवाही बरतते हुए बच्ची को कुचल दिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। परिजनों को जब मामले का पता लगा तो वह उसे लेकर तुरंत सामान्य अस्पताल में पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि निशा के पिता राकेश के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन