फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   gangrape

14 साल की किशोरी को ऑटो में डाल ले गए दरिंदे, गैंगरेप के बाद हत्या

Sat, 24 Oct 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला (राई) सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला (राई) सोनीपत Updated Sat, 24 Oct 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन

ऑटो सवार पांच युवकों ने वीरवार रात दिल्ली में रावण दहन देखकर परिवार के साथ कुंडली क्षेत्र में अपने घर वापस आ रही 14 साल की किशोरी का जांटी मार्ग से अपहरण कर लिया और गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को नहर किनारे गड्ढे में दबाया गया शव बरामद कर चार आरोपियों को काबू कर लिया। अदालत के आदेश पर सभी को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुरूप मूलरूप से यूपी के गाजीपुर जिले का एक परिवार आठ साल से कुंडली थाना क्षेत्र में रहता आ रहा है। इस परिवार के लोग वीरवार को आजादपुर, दिल्ली में रावण दहन देखने गए थे। वापस आते समय अंधेरा हो गया था। पूरा परिवार कुंडली बॉर्डर से पैदल ही घर जाने लगा, जबकि 14 वर्षीय किशोरी और उसका 15 वर्षीय भाई साइकिल पर घर की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन


दोनों अपने घर के पास पहुंचे ही थे कि ऑटो में सवार कुछ युवक आए और किशोरी के भाई के सिर में डंडे से वार किया, चोट लगने से घायल होकर वह वहीं गिर गया। इसके बाद युवक किशोरी को ऑटो में डालकर ले गए। पीछे से आ रहे परिवार वालों ने इस घटना को देखा तो किशोरी की मां ने ऑटो का पीछा भी किया, लेकिन बेटी को बचा नहीं सकी। परिवार वालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, परंतु रात तक अपहर्ताओं व किशोरी का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह खुली वारदात
किशोरी की खोज में जुटी पुलिस को पता चला कि अपहरणकर्ताओं में से दो युवक संदीप कुमार और नितिन पीड़ितों के घर के पास ही रहते हैं। सुबह पुलिस ने नितिन को काबू कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने अपने दोस्त संदीप, प्रवीण, करण और दीपक के साथ किशोरी को अगवा किया था। इसके बाद वे उसे गांव अटेरना की तरफ  ले गए और वहां सामूहिक दुष्कर्म के बाद चुनरी से गला दबाकर हत्या कर दी।

उसके सिर में भी वार किया। वारदात का खुलासा न  हो इसके लिए शव को नहर किनारे मिट्टी के ढेर में दबा दिया। इसके बाद पुलिस ने प्रवीण, दीपक व करण को भी गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशानदेही पर किशोरी का शव भी बरामद कर लिया गया। सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। थाना प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है, पांचवें आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।


प्रशासन ने लगाया ड्यूटी मजिस्ट्रेट

जिला मजिस्ट्रेट राजीव रतन ने इस मामले में क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से  जिला खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, राई रामसिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर रामसिंह पूरे क्षेत्र और मामले की छानबीन पर नजर रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed