{"_id":"63b44e9b70e9b639f44fd02d","slug":"four-arrested-for-attacking-father-and-son-with-sword-in-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: पिता-पुत्रों पर तलवार से हमला करने के आरोप में निहंग समेत चार गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: पिता-पुत्रों पर तलवार से हमला करने के आरोप में निहंग समेत चार गिरफ्तार, भेजा जेल
Tue, 03 Jan 2023 09:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 03 Jan 2023 09:19 PM IST
सार
नेशनल हाईवे-44 पर स्थित बढ़खालसा मेमोरियल परिसर के बाहर हमला किया गया था। हमलावर दिल्ली के आदर्श नगर के पास गांव भडोला के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों से तलवार व कृपाण बरामद की है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत के राई क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर गांव राई के पास स्थित बढ़खालसा मेमोरियल परिसर के बाहर पिता-पुत्रों पर हमला करने के आरोपी निहंग सहित चार को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार दिल्ली के आदर्श नगर स्थित गांव भडोला निवासी परविंदर सिंह, मनवीर सिंह, वरुण सिंह व बहादुर सिंह हैं। इनमें वरुण सिंह निहंग है। पुलिस ने चारों से वारदात में प्रयुक्त तलवार व कृपाण बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
गांव सेवली निवासी अनिल ने 30 दिसंबर को पुलिस को बताया था कि वह अपने भाई सुनील व पिता सुभाष के साथ गांव राई के पास बढ़खालसा मेमोरियल परिसर में गए थे। वहां पर गुरु गोविंद सिंह के छोटे साहिबजादों की स्मृति में शहीदी दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
वहां गेट के पास पहले से ही घात लगाकर बैठे दिल्ली के आदर्श नगर के पास गांव भडोला निवासी वरुण व उसके परिवार के सरूप सिंह, जीते, सतनाम, मनबीर, प्रवींद्र, गोविंदा, बहादुर, जोगिंद्र, ओम सिंह, दयाल सिंह ने तलवार व कृपाण से हमला कर दिया। अनिल ने बताया था कि उसका वरुण के साथ करीब 10 दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो डालने को लेकर झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
जिसे लेकर आरकेपुरम थाना दिल्ली में शिकायत भी दी थी। उनका समझौता हो गया था। उसी रंजिश में उन पर हमला किया गया है। कार्रवाई करते हुए एसआई श्रीकृष्ण की टीम ने आरोपी वरुण, परविंदर सिंह, मनवीर सिंह व बहादुर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमे में आरोपी निहंग वरुण सिंह समेत चार पकड़े गए हैं। उनसे वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिए हैं। अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है। -इंस्पेक्टर बदन सिंह, थाना प्रभारी, राई