फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Five people in Sonipat accused of cheating goods worth Rs 11 and a half lakh

FRAUD: अमेजन से जानकारों के नाम ऑर्डर कर बदल लेते थे सामान, डमी सामान करा देते थे वापस, लाखों की लगा दी चपत

Tue, 26 Jul 2022 08:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 26 Jul 2022 08:53 PM IST
सार

अमेजन कंपनी के सामान की डिलिवरी में साढ़े 11 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। अमेजन के सामान की डिलिवरी करने वाली कंपनी के मैनेजर ने मुकदमा दर्ज कराया है। क्लस्टर मैनेजर समेत पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Five people in Sonipat accused of cheating goods worth Rs 11 and a half lakh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के राई औद्योगिक क्षेत्र से अमेजन कंपनी के सामान की डिलिवरी करने वाली कंपनी के पांच अधिकारियों और कर्मियों पर साढ़े 11 लाख रुपये के सामान की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। कंपनी के मैनेजर ने क्लस्टर मैनेजर सहित पांच आरोपियों के खिलाफ राई थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। सभी अमेजन की सहायक कंपनी ब्राजो डिलिवरी सर्विस के कर्मी हैं। राई थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


ब्राजो डिलिवरी सर्विस के स्पेशल मैनेजर मनोज कुमार मिश्रा ने थाना राई पुलिस को बताया कि उनकी कंपनी में मूलरूप से यूपी के खैमपट्टी, आंबेडकर नगर फिलहाल धारुहेड़ा में बांस रोड निवासी शिवम 23 जुलाई 2021 से क्लस्टर मैनेजर के पद पर कार्यरत है। शिवम ने नवंबर 2021 से जुलाई 2022 तक अपने साथी मोहित सैन, बबलू सिंह, विकास मिश्रा व विनोद के साथ मिलकर राई स्टेशन में 11 लाख 50 हजार 781 रुपये की धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन


मनोज मिश्रा ने बताया कि आरोपी किसी जानकार ग्राहक की तरह ऑर्डर लगाते। ऑर्डर राई स्टेशन में आने पर असली सामान निकाल लेते और उसमें नकली (डमी) सामान डाल देते। मोबाइल के मामले में वह उन मोबाइल की दिए गए स्थान पर डिलिवरी दिखाकर उनकी रिटर्न एक्सचेंज लगाते और उनकी जगह डमी मोबाइल सेट डाल देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सभी मोबाइल शिवम व मोहित सैन के कहने पर वापस कंपनी के कार्यालय में लाकर उन्हें बदल लेते थे। जिसके बाद बबलू उन पर वापसी की रसीद लगाकर उन्हें अमेजन हब में भेज देता था। राई थाना पुलिस ने पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मनोज मिश्रा ने पुलिस को बताया कि मोबाइल व कीमती सामान वापसी के मामले ज्यादा आने पर कंपनी को शक हुआ।

इस पर उनकी स्पेशल टीम ने राई स्टेशन में नियुक्त बबलू से पूछताछ की। जिसके बाद पूरा खुलासा हो गया। इसके बाद स्पेशल टीम की छानबीन में सामने आया कि शिवम ने राई स्टेशन पर अपने साथी मोहित, बबलू, विकास मिश्रा व विनोद के साथ मिलकर 11 लाख 50 हजार 781 रुपये की धोखाधड़ी की है।

Five people in Sonipat accused of cheating goods worth Rs 11 and a half lakh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

आरोपियों ने 1.50 लाख रुपये कराए जमा
मामले से पर्दा उठने के बाद शिवम ने 7 लाख 95 हजार की धोखाधड़ी की बात कुबूल की। बाद में अपने परिवार की मदद से डेढ़ लाख रुपये कंपनी के खाते में जमा कराए। बाकी 6 लाख 45 हजार रुपये 29 जुलाई तक कंपनी के खाते में जमा करवाने की बात कही। साथ ही उसने लिख कर दिया कि वह पैसा जमा नहीं करवाता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि इस धोखाधड़ी की जानकारी अमेजन कंपनी से ई-मेल से प्राप्त हुई है। कंपनी के सुपरवाइजर बबलू ने भी कंपनी टीम के सामने कुबूल किया है कि उसने कार्यालय का पैसा शिवम के कहने पर इधर-उधर प्रयुक्त किया। राई स्टेशन में महंगे सामान के साथ छेड़छाड़ भी करता रहा और कंपनी को नुकसान पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed