फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Five farmers of Baghpat arrested for stealing wheat crop of farmers of Sonipat of Haryana

सीमा विवाद: हरियाणा के किसानों की 20 एकड़ फसल काट ले गए यूपी के किसान, बढ़ने लगा टकराव, पांच गिरफ्तार

Tue, 12 Apr 2022 07:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 12 Apr 2022 07:57 PM IST
सार

हरियाणा-यूपी सीमा पर दोनों प्रदेशों के किसानों में फिर टकराव बढ़ने लगा है। गांव जाजल के किसानों ने निवाड़ा के किसानों पर 20 एकड़ गेहूं की फसल काटकर ले जाने का आरोप लगाया है। उत्तर प्रदेश और हरियाणा के किसानों में विवाद करीब पांच दशक से चल रहा है। कई बार फायरिंग और पथराव हो चुका है।

विज्ञापन
Five farmers of Baghpat arrested for stealing wheat crop of farmers of Sonipat of Haryana
यमुना खादर से गेहूं चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के जिला सोनीपत के गांव जाजल और यूपी के जिला बागपत के गांव निवाड़ा के किसानों के बीच चल रहे सीमा विवाद के कारण फिर से टकराव बढ़ने लगा है। गांव जाजल के किसानों ने निवाड़ा के किसानों पर 20 एकड़ गेहूं की फसल काटकर ले जाने का आरोप लगाया है। इनमें प्रशासन से पट्टे पर ली गई 12 एकड़ जमीन में उगाई गई फसल भी शामिल है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से नौ क्विंटल गेहूं बरामद कर लिया है। 

विज्ञापन


हरियाणा और यूपी के किसानों के बीच करीब पांच दशक से यमुना किनारे की जमीन पर सीमा विवाद चल रहा है। किसानों के बीच कई बार फायरिंग और पथराव हो चुके हैं। यहां तक की किसान की हत्या के साथ कई किसान घायल भी हो चुके हैं। अब गांव जाजल के किसान चांद सिंह, सूरजभान, यशपाल व रणधीर ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि उनके गांव की पंचायत व मिलकियत की जमीन यमुना के अंदर आती है।
विज्ञापन


इसमें पंचायत की करीब 15 एकड़, सूरजभान व अन्य की तीन एकड़, यशपाल की दो एकड़ व रणधीर की तीन एकड़ जमीन है। चांद सिंह ने 15 एकड़ जमीन बीडीपीओ मुरथल की तरफ से कराई गई बोली (पट्टे के लिए नीलामी) में 21 मई, 2021 में ली थी। उसने इसके लिए 50 हजार रुपये की बोली लगाकर पैसे जमा कराए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों का आरोप है कि उस जमीन में उन्होंने गेहूं की फसल उगाई थी। फसल अब पक कर तैयार हो चुकी थी। किसानों ने बताया कि वह सोमवार को खेत में गए तो चांद सिंह की 12 एकड़, सूरजभान व रणधीर की तीन-तीन एकड़ व यशपाल की दो एकड़ में खड़ी फसल चोरी मिली।

उन्हें पता लगा कि निवाड़ा के किसान जाखर अली, दिलबहार, रिफाकत, इरफान, अकबर अली, साबर अली व छह-सात अन्य व्यक्ति चोरी कर ले गए हैं। उन्होंने मामले की शिकायत बहालगढ़ थाना पुलिस को दी। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी जाखर अली, दिलबहार,  साबर अली, रिफाकत व अकबर अली के कब्जे से नौ क्विंटल गेहूं बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से पांचों को जमानत मिल गई।  

किसानों ने 7 अप्रैल को भी दी थी चोरी की शिकायत
इससे पहले जाजल के किसानों ने 7 अप्रैल को भी गेहूं चोरी की शिकायत दी थी। तब उन्होंने आरोप लगाया था कि निवाड़ा के किसान उनके खेत से गेहूं चोरी कर रहे हैं। तब पुलिस ने उन्हें वहां जाकर रोक दिया था। साथ ही चेतावनी दी थी कि गेहूं कटाई से पहले ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया जाएगा। उसके बाद फसल कटवाई जाएगी। 

 

यमुना खादर से गेहूं की फसल चोरी करने की शिकायत मिली थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर नौ क्विंटल गेहूं बरामद कर लिया है। पांचों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई।  -इंस्पेक्टर ऋषिकांत, थाना प्रभारी, बहालगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed