{"_id":"63f308b65c0354945a0ed396","slug":"first-asked-for-lift-and-then-looted-bike-by-showing-pistol-in-sonipat-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: पहले लिफ्ट मांगी और फिर दिखा अड़ाकर लूट ली बाइक, दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: पहले लिफ्ट मांगी और फिर दिखा अड़ाकर लूट ली बाइक, दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
Mon, 20 Feb 2023 11:14 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 20 Feb 2023 11:14 AM IST
सार
सोनीपत में हथियार के बल पर दो बदमाश युवक की बाइक छीनकर ली। गांव रोहणा निवासी बलवान खरखौदा मंडी में से सब्जी लेकर वापस अपने घर जा रहा था। बीच रास्ते में उसे दो युवकों ने हाथ का इशारा देकर रुकवाया और लिफ्ट की मांग की।
विज्ञापन
थाना खरखौदा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के खरखौदा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 334बी पर रोहणा गांव के पास हथियार के बल पर दो बदमाश युवक की बाइक छीनकर भाग गए। रोहणा निवासी बलवान की शिकायत पर पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव रोहणा से सब्जी खरीदने गया था दीवार पुताई का काम करने वाला युवक
गांव रोहणा निवासी बलवान खरखौदा मंडी में से सब्जी लेकर वापस अपने घर जा रहा था। बीच रास्ते में उसे दो युवकों ने हाथ का इशारा देकर रुकवाया और लिफ्ट की मांग की। बलवान ने दोनों को अपनी बाइक पर बैठा लिया और अपने गांव की तरफ चल पड़ा। जब बलवान गांव के बाहरी छोर पर राष्ट्रीय राजमार्ग 334बी के पुल के पास पहुंचा तो युवकों ने उसे बाइक रोकने को कहा।
विज्ञापन
खरखौदा बाईपास से दो युवकों ने ली थी लिफ्ट
जैसे ही बलवान ने बाइक रोकी तो एक युवक ने पिस्तौल दिखाते हुए उसकी बाइक की चाबी निकाली और उसे नीचे उतारने के बाद मौके से भाग गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। जिस पर लुटेरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन