फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Firing Outside house in Sonipat

Sonipat: साढू ने मकान के बाहर आकर चलाई गोलियां, किया जानलेवा हमला, बाल बाल बची जान

Tue, 19 Nov 2024 12:18 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 19 Nov 2024 12:18 PM IST
सार

गांव सलीमसर माजरा निवासी संदीप ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी सुनीता व बच्चों के साथ सेक्टर-23 में किराए पर रहते हैं। उनकी साली अंजू गांव कुमासपुर निवासी आजाद सिंह के साथ शादीशुदा हैं। उनकी साली व साढू में आपसी मतभेद चल रहा हैं।

विज्ञापन
Firing Outside house in Sonipat
सोनीपत में मकान पर फायरिंग - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के सेक्टर-23 में युवक के साढू पर उनके मकान के बाहर आकर कई हवाई फायर करने व जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। युवक का आरोप है कि गनीमत रही कि गोली उन्हें नहीं लगी। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मूलरूप से गांव सलीमसर माजरा निवासी संदीप ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी सुनीता व बच्चों के साथ सेक्टर-23 में किराए पर रहते हैं। उनकी साली अंजू गांव कुमासपुर निवासी आजाद सिंह के साथ शादीशुदा हैं। उनकी साली व साढू में आपसी मतभेद चल रहा हैं। उनकी साली सोमवार दिन में मिलने के लिए उनके मकान पर आई थी। उसके बाद वह वापस लौट गई। 
विज्ञापन




देर शाम उनके साढू आजाद सिंह स्कॉर्पियो लेकर उनके मकान के बाहर आए। वह अपने हाथ में हथियार लिए हुए था। उसने आने के बाद उनके मकान के बाहर कई हवाई फायर किए। जब उन्होंने छत पर जाकर देखा तो आजाद सिंह ने उन्हें मारने के लिए उनकी तरफ सीधा फायर कर दिया। गोलियां मकान के शीशे में जाकर लगी। उसके बाद आरोपी अपनी गाड़ी में बैठकर भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉल कर दी मारने की धमकी

संदीप का आरोप है कि बाद में उनके साढू ने उनके पास कॉल की। कॉल कर आरोपी ने धमकी दी कि तू मेरी पत्नी व लड़की को रखेगा तो तेरे को जान से मार दूंगा।

पत्नी ने कॉल कर पुलिस बुलाई, दर्ज कराया मुकद्मा

पीड़ित संदीप की पत्नी सुनीता ने पुलिस को कॉल कर मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed