{"_id":"6458c878e6753328bf0ac725","slug":"firing-on-two-youth-in-sonipat-due-to-fight-over-bid-of-panchayati-land-in-khevda-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में दो युवकों को मारी गोली: खेवड़ा में पंचायती जमीन की बोली को लेकर हुआ झगड़ा, चचेरे भाइयों पर आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपत में दो युवकों को मारी गोली: खेवड़ा में पंचायती जमीन की बोली को लेकर हुआ झगड़ा, चचेरे भाइयों पर आरोप
Mon, 08 May 2023 04:07 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 08 May 2023 04:07 PM IST
सार
सोनीपत के खेवड़ा गांव में दो युवकों को मारी गोली मारने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पंचायती जमीन की बोली को लेकर युवक सूरज व सोनू पर गौली चलाई गई है। घायल सूरज का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है तो सोनू को सिविल अस्पताल से खानपुर पीजीआई रेफर किया गया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनीपत के गांव खेवड़ा में पंचायती जमीन की बोली के दौरान एक पक्ष के दो युवकों ने अपने परिवार के ही चचेरे भाइयों पर गोली चला दी। जिसमें से एक की मौत हो गई और उनका चचेरा भाई घायल हो गया। घायल को नागरिक अस्पताल से खानपुर महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
गांव खेवड़ा में सोमवार दोपहर बाद पंचायत जमीन की बोली कराई जानी थी। गांव में 173 एकड़ जमीन की बोली होनी थी। जिसके लिए ग्रामीण गांव के पंचायत भवन में एकत्रित हुए थे। बताया गया है कि बोली के लिए गांव का सूरज व उनका चचेरा भाई सोनू भी बोली कराने आए थे। आरोप है कि इसी दौरान उनके परिवार में ही चचेरे भाई मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों में जमीन को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा है। जिसके चलते पंचायत भवन में बैठे करीब 150 लोगों के बीच दूसरे पक्ष के युवाओं ने फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
गोली लगने के बाद मची भगदड़
गोलियां लगने से सूरज व उनका चचेरा भाई घायल हो गए। जिसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई। दोनों घायलों को बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान सूरज की मौत हो गई। बताया गया है कि सूरज चार से पांच गोली मारी गई है। वहीं पेट के पास में दो गोली लगने से उनका चचेरा भाई सोनू भी घायल है। सोनू को महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर रेफर किया गया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों के बयान दर्ज
मामले की सूचना के बाद एसीपी विपिन कादियान व थाना प्रभारी ऋषिकांत ने निजी अस्पताल के साथ ही मौके का भी निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से खोल बरामद किए है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाकर सबूत जुटाए हैं। थाना प्रभारी ऋषिकांत ने बताया कि घायल के परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।