{"_id":"62dc55f197930f66015795a1","slug":"firing-at-house-of-liquor-businessman-in-busana-village-of-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: गांव बुसाना में शराब कारोबारी के घर पर फायरिंग, सुतली पटाखा बम फेंककर डराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: गांव बुसाना में शराब कारोबारी के घर पर फायरिंग, सुतली पटाखा बम फेंककर डराया
Sun, 24 Jul 2022 01:41 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 24 Jul 2022 01:41 AM IST
सार
शराब कारोबारी नरेश उर्फ नेशी भी कुछ दिन पहले ही जेल से जमानत पर आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत में गोहाना के गांव बुसाना में देर रात हमलावरों ने एक शराब कारोबारी के घर पर फायरिंग की कर दी। अज्ञात बदमाशों ने घर में सुतली वाला पटाखा बम भी फेंक कर डराने की कोशिश की। घटना के समय कारोबारी रोहतक गया था। उनकी पत्नी घर पर थी। आरोप है कि उनकी पत्नी की तरफ पिस्तौल तानकार गोली चलाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन गोली नहीं चली। कारोबारी की शिकायत पर सदर थाना गोहाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
गांव बुसाना के नरेश उर्फ नेशी ने पुलिस को बताया कि वह शराब का कारोबार करते हैं। कुछ दिन पहले गोहाना में उसके सेल्समैनों पर भी हमला कर दिया गया था। वह एक मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ है। शुक्रवार को वह किसी काम से रोहतक गया था। उसकी पत्नी राखी रानी ने रात को उसे फोन कर बताया कि बाइक पर तीन युवक आए थे।
विज्ञापन
घर के बाहर बाइक रोककर दो युवकों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। राखी गोली चलने की आवाज सुनकर ऊपर वाले कमरे से नीचे आई तो उसकी तरफ फायरिंग करने की कोशिश की गई, लेकिन गोली नहीं चली। इसके बाद एक युवक ने सुतली वाला पटाखा बम घर की छत और दूसरा बम राखी की तरफ फेंका।
विज्ञापन
राखी के शोर मचाने पर तीनों युवक भाग गए। नरेश उर्फ नेशी ने शक जताया कि कृष्ण गाठा के भाई संदीप आहुलाना ने अपने साथियों के साथ मिल कर उसके घर पर हमला कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शराब कारोबारी ने घर पर फायरिंग करने व उनकी पत्नी पर जानलेवा हमला करने की कोशिश का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - इंस्पेक्टर कर्मजीत सिंह, थाना प्रभारी, सदर गोहाना