फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   fire news

खिलौना शोरूम में लगी आग, 9 घंटे में पाया काबू

Sat, 23 Jan 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 23 Jan 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
fire news
शहर के कच्चे क्वार्टर स्थित अशोका खिलौना शोरूम में देर रात अज्ञात कारणों के चलते लगी आग से हड़कंप मच गया। सूचना पर अग्निशमन विभाग की 7 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर 9 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके लिए सोनीपत के साथ गन्नौर, गोहाना, कुंडली, राई से भी दमकल मंगवाई र्गइं।
विज्ञापन

शहर के कच्चे क्वार्टर में सोनीपत निवासी अशोक कुमार ने अशोक ट्वायज के नाम से शोरूम बना रखा है। गुरुवार रात करीब सवा 12 बजे इसमें आग लग गई। कच्चे क्वार्टर मार्केट में नियुक्त चौकीदार पूर्ण ने आग लगी देख मामले की सूचना प्रधान राकेश चोपड़ा और शोरूम मालिक अशोक को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे शोरूम मालिक अशोक ने अग्निशमन विभाग को मामले से अवगत कराया। जिस पर सोनीपत और गन्नौर से अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। करीब चार बजे एक बार फिर आग सुलग गई, जिसके चलते पास की दो और दुकानों में आग लग गई। तभी सोनीपत, गन्नौर के अलावा, राई, कुंडली और गोहाना से भी गाड़ियों को बुलाया गया। जिससे आग पर काबू पाने में करीब 9 घंटे लग गए। आग से तीन मंजिला शोरूम में भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


आग की वजह से मार्केट रहा बंद
कच्चे क्वार्टर स्थित तीन मंजिला शोरूम में लगी आग के चलते सामान जलकर राख हो गया। इससे शोरूम के साथ दो और दुकानों में नुकसान हुआ। विरोध स्वरूप दुकानदारों ने शटर बंद कर रोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed